back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिहाड जेल में नही NIA हेडक्वार्टर में रखा गया है तहव्वुर राणा, 8 एजेंसियों ने मांगी पूछताछ की अनुमति

26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अब NIA हेडक्वार्टर की हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। यह सेल NIA हेडक्वार्टर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है और इसका साइज लगभग 14x14 फीट है।

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अब NIA हेडक्वार्टर की हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। यह सेल NIA हेडक्वार्टर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है और इसका साइज लगभग 14×14 फीट है। इसमें एक जमीन पर बिछा बिस्तर और अटैच बाथरूम की सुविधा दी गई है। इस कमरे में मल्टी-लेयर डिजिटल सिक्योरिटी के साथ 24 घंटे CCTV कैमरों की निगरानी होती है।

सिर्फ 12 NIA अधिकारियों को आने-जाने की इजाजत

इस विशेष सेल में केवल 12 चुने हुए NIA अधिकारियों को ही आने-जाने की इजाजत है। सुरक्षा के लिहाज से यहां 24 घंटे गार्ड्स तैनात हैं। राणा को पूरी तरह बाहरी दुनिया से काट दिया गया है ताकि कोई जानकारी बाहर न जा सके। आज से तहव्वुर राणा से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान पूरी पूछताछ दो CCTV कैमरों की निगरानी में होगी और हर बात को रिकॉर्ड किया जाएगा। पूछताछ के दौरान राणा को किसी भी तरह की मूवमेंट की इजाजत नहीं है। उसे खाना और जरूरत की चीजें भी इसी सेल में दी जाएंगी। समय-समय पर उसे ब्रेक भी दिए जाएंगे।

कोर्ट ने नहीं दी 20 दिन की रिमांड, 18 दिन की मंजूरी

एनआईए ने कोर्ट से तहव्वुर राणा की 20 दिन की रिमांड की मांग की थी। वकील दयान कृष्णन ने कोर्ट में सबूत पेश किए। बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा और देर रात 2 बजे के बाद 18 दिन की कस्टडी मंजूर की है।

8 एजेंसियों ने मांगी पूछताछ की अनुमति

NIA को अब तक देश की 8 बड़ी जांच एजेंसियों से तहव्वुर राणा से पूछताछ के लिए रिक्वेस्ट मिल चुकी है। माना जा रहा है कि इस केस से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय पहलुओं की भी जांच की जाएगी। अमेरिका से भारत लाए गए राणा को लेकर NIA कोई चूक नहीं करना चाहती। पूरे मामले में सुरक्षा और गोपनीयता को सबसे ऊपर रखा गया है। तहव्वुर राणा को जिस सेल में रखा गया है, वह देश की सबसे सुरक्षित और सीमित मूवमेंट वाली सेल मानी जा रही है। इसका मकसद है कि जांच बिना किसी विघ्न के पूरी हो और कोई भी संवेदनशील जानकारी बाहर न जा सके।

क्या हो सकता है अगला कदम?

18 दिन की कस्टडी पूरी होने के बाद तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है। जरूरत पड़ी तो उसे मुंबई ट्रायल के लिए भी ले जाया जा सकता है। एनआईए ने कहा कि तहव्वुर राणा का अमेरिका से प्रत्यर्पण एक बड़ी सफलता है और इसके लिए सालों से प्रयास किए जा रहे थे। अब उससे पूछताछ में 26/11 हमले से जुड़े कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

26/11 मुंबई हमलों की 17वीं बरसी! गेटवे ऑफ इंडिया पर NSG का कार्यक्रम, आतंकवाद के खिलाफ दोहराया जाएगा संकल्प

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मुंबई में 26/11 आतंकी हमले को आज 17 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...