नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल के सबसे बड़े मैरिज सीजन की शुरूआत हो चुकी है जो लगभग दो महीने तक चलती है, जिसमें दुल्हन की एंट्री से लेकर दूल्हे की स्टेज डांस परफॉर्मेंस जैसी कई एक्टिविटी को अलग अंदाज में यादगार बनाने की कोशिश की जाती है। ऐसे ही भारत में आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज काफी बढ़ा हुआ है। जिसमें लोग हरे-भरे जंगलों के बीच प्राकृतिक सुंदरता के बीच शादी के बंधन में बंधना पसंद करते है। आइए जानते है ऐसे ही कुछ खास डेस्टिनेशन्स के बारें में जो मैरिज को बना देती है यादगार।
भारत में कई ऐसे वेडिंग डेस्टिनेशन्स हैं
जो लोग पहले घर के आसपास ही टेंट और खाने पीने का अरेंजमेंट करके बारात का स्वागत करते थे वहीं लोग अब पहाड़, लॉन, पॅलेस, बीच जैसी जगहों पर म्यूजिक और किसी खास थीम के साथ इस मूमेंट को कैप्चर कर नेचुरल ब्यूटी के बीच शादी के बंधन में बंधना पसंद करते हैं। इन्ही में से खास भारत में कई ऐसे वेडिंग डेस्टिनेशन्स हैं जो शादी को बेहद खास और यादगार बना देती है आइए बताते है इनके बारे में विस्तार से…
उदयपुर, राजस्थान
राजस्थान का उदयपुर जो खास अपने शाही व्यवस्था को लेकर फेमस है, यहां ऐसे कई सेलेब्रिटी अपनी शादी के लिए आ चुके है उन्होनें भी इस लोकेशन पर अपने वेंडिग को खास बनाने इस जगह को चुना था। जिसमें उदयपुर का सिटी पैलेस, ओबेरॉय उदयविलास जैसे कई रॉयल प्लेसेस ऐसे है जो अब डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए फेमस है यहां झीलों के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग को कैप्चर करना एक खास अनुभव होता है जिसमें फिल्मी जगत से लेकर राजनीति पैठ के लोगों ने इसे चुना है। यहा का नजारा टूरिस्ट को भी बेहद पसंद है।
बीच लोकेशन गोवा
गोवा का बीच लोकेशन, वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए खास गोवा एक परफेक्ट च्वाइस है, जहां ताज एक्जॉटिक, पार्क हयात और लीला ब्रीचफ्रंट रिसॉर्ट्स जैसी कई जगहें ऐसी है जहां समुद्र किनारे शादी के पल को इंन्जॉय कर सकते है।
जयपुर और जोधपुर
राजस्थान के शाही ठाठ में फेमस पिंक सिटी के नाम से पहचाने जाने वाला जयपुर जहां शाही महल, फोर्ट्स और हैरिटेज होटलों की भरमार है, यहां के आमेर फोर्ट, रामबाग पैलेस और जय महल पैलेस जैसे बेहतरीन जगहें शादी के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जाते है। इसके साथ ही ब्लू सिटी के नाम से मशहूर जोधपुर भी एक बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन है जहां उम्मेद पैलेस, मेहरानगढ़ फोर्ट जैसे कई बेहतरीन डेस्टिनेशन है जहां शादी को इंन्जॉय कर सकते है।
केरल भी है बेस्ट लोकेशन
साउथ का केरल जहां आप हरियाली और बीच के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग को कैप्चर कर सकते है, हरियाली से घिरे हुए इस राज्य में सुंदरता तो कूट-कूट कर भरी हुई है, यहां हाउसबोट का सुकून एक अलग ही अनुभव देता है। जहां की सादगी दिल को छू लेती है। ये जगह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक बेस्ट प्लेस है ।
हिमाचल और उत्तराखंड
दुनियाभर में प्रसिद्ध उत्तराखंड में ऋषिकेश तो हिमाचल में शिमला, इन दोनों राज्यों में ऐसे कई टूरिस्ट स्पॉट्स है, जहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। जहां आध्यात्मिक, शांति और पवित्रता के लिए फेमस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह जगह काफी खास है। यहां वाइल्डफ्लावर हॉल और रैडिसन जैसी ऐसी कई जगहें है जो खास शादी के लिए प्रमुख स्थानों में से एक जानी जाती हैं। इसमें हिमाचल का मनाली भले ही एक फेमस हनिमून प्लेस हो लेकिन यहां शादी के मोमेंट को भी यादगार बनाया जा सकता है।




