back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू में हिरासत में रखे गए रोहिंग्याओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट जम्मू में हिरासत में रखे गए रोहिंग्याओं के मामले पर कल यानी 8 अप्रैल को फैसला सुनाएगा। चीफ जस्टिस एसए बोब्डे की अध्यक्षता वाली बेंच ने पिछले 26 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा था कि म्यांमार सरकार की पुष्टि के बाद ही 168 लोगों को वापस भेजा जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा कि रोहिंग्या देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। देश को दुनियाभर के घुसपैठियों की राजधानी नहीं बनने दिया जा सकता है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के फैसले का हवाला देते हुए कहा था कि म्यांमार में रोहिंग्याओं की जान को खतरा है। उन्होंने कहा था कि आईसीजे की 15 जजों की बेंच का ये सर्वसम्मत फैसला है। उन्होंने कहा था कि आईसीजे का फैसला तब आया था जब वहां चुनी हुई सरकार थी। अब तो हालात और खराब हो गए हैं। इस पर मेहता ने कहा था कि इसमें कोई शक नहीं कि म्यांमार में अशांति है लेकिन हम अपने देश में इन शरणार्थियों का क्या करें। चीफ जस्टिस ने प्रशांत भूषण से पूछा था कि आईसीजे के आदेश की इस मामले में क्या प्रासंगिकता है। तब प्रशांत भूषण ने कहा था कि सरकार ने डेढ़ सौ से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थियों को पकड़कर हिरासत में रखा है। उनमें से अधिकांश के पास संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग का पहचान पत्र है। तब चीफ जस्टिस ने कहा था कि क्या इस मामले में धारा 32 का इस्तेमाल किया जा सकता है। धारा 32 भारतीय नागरिकों के लिए लागू होता है। तब प्रशांत भूषण ने कहा था कि हम धारा 21 के इस्तेमाल की मांग कर रहे हैं। धारा 32 में भी ये कहीं नहीं लिखा है कि वह केवल देश के नागरिकों पर ही लागू होता है। याचिका रोहिंग्या शरणार्थी मोहम्मद सलीमुल्ला ने दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि जम्मू में होल्डिंग सेंटर में डाले गए रोहिंग्या शरणार्थियों को म्यांमार नहीं भेजा जाए। याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट इस मामले में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से दखल के लिए कहे। याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि वो पूरे भारत में रह रहे रोहिंग्या लोगों को शरणार्थी का दर्जा दे। याचिका में उन खबरों को आधार बनाया गया है, जिनके मुताबिक पिछले 7 मार्च को करीब 150-170 रोहिंग्या शरणार्थियों को जम्मू में हिरासत में लिया गया। इन रोहिंग्या शरणार्थियों को होल्डिंग सेंटर यानी उपजेल में रखा गया है। उन्हें म्यांमार वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵