back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 5 हाईकोर्टों के लिए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के पांच न्यायाधीशों को क्रमश: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुवाहाटी और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने को भी मंजूरी दी। एक बयान के अनुसार, न्यायमूर्ति विपिन सांघी, अमजद ए. सैयद, एस.एस. शिंदे, रश्मिन एम. छाया और उज्ज्वल भुइयां को क्रमश: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुवाहाटी और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अनुशंसित किया गया है। न्यायमूर्ति सांघी दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि न्यायमूर्ति सैयद और शिंदे दोनों ही इस समय बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति छाया गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश रह चुकी हैं और गुवाहाटी हाईकोर्ट से संबंध रखने वाले न्यायमूर्ति भुइयां तेलंगाना हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कानूनी जंग में अनुज चौधरी को राहत, संभल के पूर्व सीओ के खिलाफ FIR के आदेश को हाईकोर्ट ने किया स्थगित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को संभल के पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज कुमार चौधरी और कई अन्य पुलिस कर्मियों के...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵