back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

– अगली सुनवाई 31 मई को संजय कुमार नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह याचिका की कॉपी सीबीएसई को उपलब्ध कराएं। मामले की अगली सुनवाई 31 मई को होगी। याचिका में कहा गया है कि 12वीं की परीक्षा करियर का अहम मोड़ होती है और इसका रिजल्ट उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश का आधार बनता है। याचिका टोनी जोसेफ ने दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील जोस अब्राहम ने कहा कि 12वीं की परीक्षा रद्द करने से उन छात्रों के साथ अन्याय होगा जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की। याचिका में कहा गया है कि स्कूलों की ओर से आयोजित आंतरिक मूल्यांकन और आंतरिक ऑनलाइन परीक्षाओं के आधार पर छात्रों का रिजल्ट देना उनके साथ अन्याय है क्योंकि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शायद ही किसी शिक्षक ने किसी छात्र को आमने-सामने देखा हो। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। सीबीएसई ने 1 जून 2021 को स्थिति की समीक्षा करने का फैसला किया है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE का नया करिकुलम लागू: 6वीं से तीसरी भाषा अनिवार्य, 9वीं-10वीं में वोकेशनल शिक्षा जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए नया करिकुलम लागू करने का फैसला लिया...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵