back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट

देश के कई राज्यों में तेज गर्मी और बारिश के चलते मौसम में बदलाव आया है। वही, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश का ताजा अपडेट जारी किया है। आइए विस्तार से मौसम का ताजा हाल जान लेते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । उत्तर भारत में तेज गर्मी के बीच बारिश से कई राज्यों में राहत मिली है। तो वहीं, फिलहाल तेज गर्मी और लू अपने चरम पर पहुंचने लगी है। देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। देश के विभिन्न इलाकों के मुकाबले में गुजरात और राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा दिख रहा है। कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने से गर्मी में थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जो हिमालयी इलाके में प्रवेश करेगा। इसी के चलते कई इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद है, वहीं, निचले इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना है।

अगले तीन-चार दिनों में बदलेगा मौसम 


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। जैसे बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद 3 से 4 दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में गर्मी में बढ़ोतरी होगी। 

12 राज्यों में कई जगह ओलावृष्टि


बीते 24 घंटे में देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और ओले गिरने की खबरें सामने आई थी। तो वही, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। 

3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा


मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात में लू चलने का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, लक्षद्वीप और बिहार में कई जगह हल्की बारिश हुई है। पश्चिम बंगाल में उप हिमालय, पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश और असम के पश्चिमी जिलों में दिन के तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पूर्वी भारत में फिलहाल धूल भरी आंधी और बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के तापमान में फिलहाल लगातार बढ़ोतरी दिखेगी। इससे अभी आने वाले समय में गर्मी और तेज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵