नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार DGP को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान का खतरा बताया है। उन्होंने DGP को जानकारी दी है कि उनके पास UAE से थ्रेट कॉल आया था जिसमें उनसे कहा गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार उनके ठिकानों की रेकी कर रहा है। उनका कहना है कि इस कॉल में उन्हें सलमान खान मामले से दूर रहने की हिदायत दी गई है। अपनी जान को खतरा बताते हुए पप्पू यादव ने अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है।
कॉल में पप्पू यादव से कहा गया कि गैंग के लोग उसे जान से मार डालेंगे। इसके साथ ही ये भी कहा गया कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में जैमर बंद करवाने के लिए एक लाख रुपये प्रतिघंटा के हिसाब से पैसे देकर, पप्पू यादव से बात करने की कोशिश कर रहा है।
लॉरेंस बिश्नोई को बताया था दो टके का क्रिमिनल
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस घटना के बाद 13 अक्टूबर को पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताया था। उन्होंने लिखा था, ‘कानून अनुमति दे तो 24 घंटो में मैं इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।’
[EMBED]
यह देश है या हिजड़ों की फौज
एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे
लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैंकभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया
अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डालाकानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई
जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को
खत्म कर दूंगा— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 13, 2024
इसके बाद पप्पू यादव ने 25 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट भी की थीं। इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट में जानकारी दी थी कि उनकी सलमान खान से बात हुई है और इस मुश्किल समय में सलमान खान मजबूती से डटे हुए हैं। उन्होंने बताया था कि शूटिंग में सलमान खान की व्यस्तता के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी।
[EMBED]
बिहार के मरहूम बेटे बाबा सिद्दीक़ी साहब के
सुपुत्र जिशान जी से मिला! मैं हर परिस्थिति में
उनके परिवार के साथ हूं।बाबा और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले
उनके हत्यारों और साज़िशकर्ताओं का ख़ात्मा हो
क़ानून संविधान से ऊपर कोई नहीं! pic.twitter.com/Zidqf3KOlN— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 24, 2024
सोशल मीडिया पोस्ट से भी दी गई धमकी
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में पप्पू यादव को एक और धमकी मिलने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड जेल में बंद अमन गैंगस्टर के करीबी शक्स मयंक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पप्पू यादव को धमकी दी गई है कि उन्हें अपनी राजनीति पर फोकस करना चाहिए। इस पोस्ट में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।





