back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुदकुशी करने वाले TCS मैनेजर की पत्नी का सनसनीखेज बयान, कहा- मानव मेरे साथ मारपीट करता था

आगरा के रहने वाले TCS के मैनेजर ने वीडियो बनाने के बाद सुसाइड कर लिया था जिसमें उसने अपनी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आगरा के रहने वाले TCS के मैनेजर ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्यहत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाया था जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी का कहीं अफेयर चल रहा था जिससे परेशान होकर मैं अपनी जान देने जा रहा हूं। अब इस पूरे मामले पर उसकी पत्नी निकिता का बयान सामने आया है जिसमें वह कह रही हैं कि मानव ने वीडियों ने जो बताया वह मेरा पास्ट था। अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि मानव ने एक दो बार पहले भी अपनी जान देने की कोशिश की थी, उसे मैने बचाया था। 

मेरे साथ मारपीट करना मानव का स्वभाव था-निकिता

निकिता ने अपने बयान में बताया कि मेरे पास्ट को लेकर हम दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी हालांकि वह सिर्फ मेरा अतीत था, अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। जब मानव को यह बात पता चली तो उनसे शराब पीना शुरू कर दिया था। खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की थी। वे अक्सर शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करते थे लेकिन उस रात वह खुद मुझे मेरे घर छोड़ने आए थे। और जैसे ही घर वापस लौटे तो उन्होंने अपनी जान दे दी। उनकी शराब पीकर मारपीट का आदत के बारे में मैने अपने सास ससुर को बताया था लेकिन उन्होंने इस बात को यह कहकर नजरअंदाज कर दिया कि ये पति पत्नी के बीच का मामला है इसमें वह कुछ नहीं कर सकते।

ननद को बताया था कि मानव सुसाइड कर रहे हैं- निकिता

निकिता ने बताया कि जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने तुरंत इसकी जानकारी वहां मौजूद अपनी ननद को दी। निकिता के बयान के अनुसार उसने कहा कि वो फांसी लगा रहे हैं मैने फोटो देखी है। उसे बचाओ। इसपर उनकी ननद ने कहा कि सोजा, वह ऐसा कुछ नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पापा यानी निकिता अपने ससुर को इस बात की कोई जानकारी न दे। हालांकि निकिता ने अपने ससुर को मैसेज किया था कि मानव फोन नहीं उठा रहे हैं। लेकिन वहां मेरी बात किसी ने नहीं सुनी।

बता दें कि पुलिस ने मानव के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने निकिता और उसके घरवालों पर आरोप लगाए हैं। जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में परिवार के 5 लोगों ने किया सामूहिक सुसाइड, जहर खाकर दंपत्ति ने तीन बच्चों संग दी जान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी मथुरा के महावन क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...