back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टालिन ने कोविड से लड़ने के लिए तमिल प्रवासियों से मांगी आर्थिक मदद

चेन्नई, 13 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को वैश्विक तमिल प्रवासियों से कोविड-19 महामारी से लड़ाई में आर्थिक सहयोग देने की अपील की। दुनियाभर में रह रहे तमिल समुदाय से अपील करते हुए उन्होंने कोविड महामारी के कारण राज्य की अनिश्चित वित्तीय स्थिति की ओर इशारा किया और समुदाय से वित्तीय योगदान के साथ संकट को दूर करने में मदद करने के लिए कहा। स्टालिन ने प्रवासी भारतीयों से वादा किया कि इस योगदान का उपयोग केवल कोविड महामारी से लड़ने के लिए किया जाएगा, जिसमें टीके, ऑक्सीजन बेड और संबंधित कार्य शामिल हैं। अपनी अपील में, उन्होंने यह भी कहा कि दाताओं की सूची सरकार द्वारा जारी की जाएगी और आयकर से छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने एक टेलीविजन अपील में कहा कि राज्य पर कोविड की दूसरी लहर का बेहद गंभीर प्रभाव पड़ा है, लेकिन सरकार स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। स्टालिन डीएमके अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार के कोविड राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दान देगी। पीएमके नेता डॉ. एस. रामदॉस ने कहा कि पार्टी के सांसद अंबुमणि रामदॉस और पीएमके के पांच विधायक मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵