back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM फडणवीस और शिंदे के बीच दरार की अटकलें तेज, बुलाने पर भी मीटिंग में क्‍यों नहीं पहुंचें डिप्टी सीएम?

डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे शुक्रवार को नासिक के दौरे पर थे। वे फडणवीस की मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे जिससे की गठबंधन में दरार की चर्चा तेज हो गई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । शिवसेना को तोड़कर महायुति गठबंधन की सरकार बनी थी। उसे सरकार चलाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सत्‍तारुढ़ गठबंधन में कौन नेता, मंत्री कब रुठ जाए किसी पर भरोसा नही। क्‍योंकि महाराष्‍ट्र का राजनीतिक इतिहास उथल-पुथल का ही रहा है। आजकल महायुति के अंदर भी कुछ ऐसे ही देखने को मिल रहा है। गठबंधन के दोनों दल शिवसेना ओर बीजेपी में खींचतान की खबरें आई है। इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। 

दरअसल, 2027 में नासिक में होने वाल कुंभ मेले को लेकर पिछले दिनों मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बैठक की थी, जिसमें डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को भी बुलाया गया था, लेकिन शिंदे इस मीटिंग में नहीं पहुंचे। इस बैठक के दो दिन बाद डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को नासिक का दौरा किया और कुंभ मेले के लिए एक अलग समीक्षा बैठक की, जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों के बीच दरार की अटकलें तेज हो गईं।

हालांकि, इस तरह की खबरों के बीच शिवसेना चीफ और डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि, उन्होंने समीक्षा बैठक इसलिए की, क्योंकि वह पार्टी की रैली के लिए नासिक में थे। उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन में कोई दरार नहीं है। सब कुछ सही चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि, नासिक और रायगढ़ के संरक्षक मंत्री पद का मुद्दा जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

नासिक के संरक्षक मंत्री पद के लिए खींचतान

इससे पहले भी दो मंत्रियों के बीच टकराव की खबरें चली थी, ये तब हुआ जब मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक में एक बैठक बुलाई थी इस बैठक में शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के मंत्री दादा भुसे बैठक में शामिल नहीं हुए थे। शिवसेना के मंत्री दादा भुसे नासिक के संरक्षक मंत्री पद के दावेदार थे। वो इस पद पर रहने के लिए काफी उत्सुक हैं, नासिक के संरक्षक मंत्री पद को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन, खासकर दादा भुसे और गिरीश महाजन के बीच खींचतान चल रही है। इस पद के लिए दोनो ही दल शिवसेना और भाजपा अपना अपना दावा कर रहे हैं। 2027 में नासिक में कुंभ मेला आयोजित किया जाएगा। ऐसे में यह पद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया से बातचीत में गिरीश महाजन ने कहा कि, उन्हें शिंदे द्वारा बुलाई गई बैठक में आमंत्रित किया गया था।

शिंदे ने इस संबंध में बैठक की तो क्या गलत है?

महाजन ने आगे कहा कि, सीएम साहेब ने भी इस संबंध में एक मीटिंग बुलाई थी, लेकिन मै उसमें पहुंच नही सका। कुंभ मेला के इस आयोजन में सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए, अगर शिंदे ने इस संबंध में बैठक की तो क्या गलत है? दादा भुसे ने भी कुंभ मेले को लेकर एक विस्तृत बैठक की। मुझे नहीं बुलाया गया न ही इसका कारण बताया गया। इस बार कुंभ मेले का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम बैठकें करें और अधिकारियों से तैयारियों के बारे में अपडेट लें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन दलों या नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...