नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। LIC यानि जीवन बीमा, बचपन से ही हम ये शब्द सुनते रहे हैं और इनकी टैगलाइन “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” हम लोगों के दिमाग में बसी हुई है। आज ही के दिन यानि 1 सितंबर 1956 को इसकी स्थापना की गई थी। इसके स्थापना का उद्देश्य जीवन बीमा को अधिक व्यापक रूप से देश में सभी बीमा योग्य व्यक्तियों तक पहुंचने की दृष्टि से, उन्हें उचित लागत पर पर्याप्त वित्तीय कवर प्रदान करना और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाना था। इन लोगों ने भारत के कोने-कोने तक इंश्योरेंस शब्द को पहुंचाया।
क्या होता है इंश्योरेंस शब्द का मतलब
इंश्योरेंस यानी बीमा का मतलब है, किसी खास शुल्क यानी प्रीमियम का भुगतान करके हानि का जोखिम किसी दूसरे पक्ष पर डालना। बीमा एक वित्तीय साधन है, जिससे लोगों की संपत्ति और जीवन सुरक्षित रहता है। 1956 में इसने एक कॉर्पोरेट फर्म के रूप में अपना परिचालन शुरू किया। सामान्य शब्दों में इसका अर्थ है लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी। इसका मुख्यालय मुंबई में है।
Life Insurance Policy (जीवन बीमा पॉलिसी) एक कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें बीमा कंपनी और बीमित व्यक्ति के बीच समझौता होता है। इस पॉलिसी के तहत, अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा कंपनी, उसके परिवार को पहले से तय की गई रकम का भुगतान करती है। इस पॉलिसी के लिए, बीमित व्यक्ति को बीमा कंपनी को नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करना होता है। कुछ पॉलिसियों में, अगर बीमित व्यक्ति पॉलिसी की अवधि तक जीवित रहता है, तो उसे मैच्योरिटी बेनिफ़िट भी मिलता है।
Health insurance policy(स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी) हेल्थ इंश्योरेंस एक वित्तीय साधन है जो चिकित्सा के खर्च के लिए वित्तीय कवरेज प्रदान करता है। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बीमा कंपनी और व्यक्ति के बीच एक contract है। व्यक्ति बीमाकर्ता को प्रीमियम का भुगतान करता है और बीमाकर्ता बदले में व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा व्यय के विरुद्ध वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। स्वास्थ्य बीमा व्यापक चिकित्सा व्ययों को कवर करता है, जैसे दवाइयों की लागत, सर्जरी, डॉक्टर के परामर्श, कमरे का किराया, एम्बुलेंस शुल्क आदि।
Travel Insurance policy ट्रैवल इंश्योरेंस आपकी यात्रा के दौरान कई तरह के जोखिम को कवर करता है और आपके सफर को सुरक्षित बनाने का काम करता है। यात्रा के समय सामान चोरी होने की स्थिति, मेडिकल इमरजेंसी, सफर के दौरान दुर्घटना, पासपोर्ट खो जाने, फ्लाइट में देरी या फ्लाइट कैंसिलेशन आदि तमाम तरह की स्थितियों को इस इंश्योरेंस में कवर किया जाता है।
Term Insurance Policy टर्म लाइफ़ इंश्योरेंस, जीवन बीमा का एक मूलभूत रूप है। यह एक निश्चित अवधि के लिए वित्तीय कवरेज देता है। इसमें, बीमाकर्ता, बीमित व्यक्ति के जीवन पर सुरक्षा का वादा करता है। टर्म लाइफ़ इंश्योरेंस प्लान के तहत, अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसी की अवधि के दौरान हो जाती है, तो लाभ राशि नामांकित व्यक्ति को दी जाती है।
आखिर क्या है इंश्योरेंस (बीमा)
बीमा एक प्रकार का अनुबंध (ठेका) है। दो या अधिक व्यक्तियों में ऐसा समझौता जो कानूनी रूप से लागू किया जा सके, अनुबंध कहलाता है। बीमा अनुबंध का व्यापक अर्थ है कि बीमापत्र (पॉलिसी) में वर्णित घटना के घटित होने पर बीमा करनेवाला एक निश्चित धनराशि बीमा करानेवाले व्यक्ति को प्रदान करता है। बीमा कराने वाला जो सामयिक प्रव्याजि (बीमाकिस्त, प्रीमीयम) बीमा करने वाले को देता रहता है, वही इस अनुबंध का प्रतिदेय है। ‘बीमा’ शब्द फारसी से आया है जिसका भावार्थ है – ‘जिम्मेदारी लेना’। उसका अंग्रेजी पर्याय “इंश्योरेंस” (insurance) है।
बीमा वास्तव में बीमाकर्ता और बीमाकृत के बीच अनुबंध है जिसमें बीमाकर्ता बीमाकृत से एक निश्चित रकम (प्रीमियम) के बदले किसी निश्चित घटना के घटित होने (जैसे कि एक निश्चित आयु की समाप्ति या मृत्यु की स्थिति में) पर एक निश्चित रकम देता है या फिर बीमाकृत की जोखिम से होने वाले वास्तविक हानि की क्षतिपूर्ति करता है।
बीमा के आधार के बारे में सोचने पर पता चलता है कि बीमा एक तरह का सहयोग है जिसमें सभी बीमाकृत लोग, जो जोखिम का शिकार हो सकते हैं, प्रीमियम अदा करते हैं। जबकि उनमें से सिर्फ कुछ (बहुत कम) को ही, जो वास्तव में नुकसान उठाते हैं, मुआवजा दिया जाता है। वास्तव में जोखिम की संभावना वालों की संख्या अधिक होती है लेकिन किसी निश्चित अवधि में उनमें से केवल कुछ को ही नुकसान होता है। बीमाकर्ता (कंपनी) बीमाकृत पक्षों के नुकसान को शेष बीमाकृत पक्षों में बांटने का काम करती है।
अग्नि बीमा
जैसा बताया जा चुका है, अग्नि बीमा क्षतिपूर्ति का अनुबंध है अर्थात् जो धनराशि बीमापत्र पर अंकित है। वह अवश्य मिल जाएगी, ऐसा नहीं, वरन उस सीमा तक क्षतिपूर्ति हो सकेगी। अग्नि बीमा अनुबंध यद्यपि किसी न किसी संपत्ति के संबंध में ही होता है, फिर भी वह व्यक्तिगत अनुबंध ही है अर्थात उक्त संपत्ति के स्वामी अथवा उस संपत्ति में बीमा हित रखने वाले व्यक्ति को उस अनुबंध द्वारा क्षतिपूर्ति से आश्वस्त किया जाता है। अत: अगर बीमा कराने वाले को किसी संपत्ति में स्वामित्व अथवा अन्य प्रकार का कोई ऐसा अधिकार नहीं है जिससे उसे बीमा हित उपलब्ध होता हो। तो वह बीमा करा लेने के बाद भी अनुबंध का लाभ नहीं उठा सकता।
गाड़ी का बीमा
गाड़ी बीमा कार बीमा आपको और आपकी कार को वित्तीय कवरेज प्रदान करता है यदि उसे आग, चोरी, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या मानव निर्मित कृत्यों के कारण नुकसान होता है। कार बीमा पॉलिसी किसी भी तीसरे पक्ष की देनदारियों को भी कवर करती है जैसे कि आपकी कार के कारण तीसरे पक्ष की मृत्यु या संपत्ति का नुकसान।
घर का बीमा
घर का बीमा यानी गृहस्वामी बीमा, संपत्ति बीमा का एक प्रकार है। यह पॉलिसी घर की संरचना, सामान, और देयता कवरेज को कवर करती है




