back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तिहाड़ जेल पहुंची स्पेशल सेल की टीम, करेगी आतंकी तहसीन से पूछताछ

नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम शनिवार दोपहर तिहाड़ जेल पहुंची, जहां वह आतंकी तहसीन अख्तर से पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम तिहाड़ जेल पहुंच गई है। यहां वह आतंकी तहसीन अख्तर से पूछताछ करेगी। तहसीन अख्तर का नाम उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार में विस्फोटक सामग्री रखने के मामले में आया है। उल्लेखनीय है कि बीते फरवरी माह में मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक कार से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। इसकी जिम्मेदारी जैश उल हिंद नामक आतंकी संगठन ने ली थी। मुंबई पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि इसके लिए टेलीग्राम पर बनाया गया ग्रुप तिहाड़ जेल से ऑपरेट हो रहा था। इस जानकारी पर स्पेशल सेल की टीम ने जांच शुरू की तो पाया कि इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी तहसीन अख्तर उर्फ मोनू इसमें शामिल है। स्पेशल सेल द्वारा दिए गए इनपुट पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने छापेमारी कर जेल संख्या आठ में बंद तहसीन अख्तर से एक मोबाइल भी जब्त किया था। इस मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। तहसीन अख्तर से होगी पूछताछ इस पूरे प्रकरण को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जेल में बंद आतंकी तहसीन अख्तर से पूछताछ करेगी। पुलिस की टीम फिलहाल तिहाड़ जेल परिसर में पहुंच चुकी है। उससे यह जानने की कोशिश की जाएगी कि किस तरीके से इस पूरे प्रकरण को उसने अंजाम दिया और इसमें किन-किन लोगों ने उसकी मदद की। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵