back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

औरंगजे़ब की तारीफ करना पड़ गया भारी, महाराष्ट्र विधानसभा से SP नेता Abu Azmi के निलंबित किया गया

महाराष्‍ट्र के समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। औरंगजेब की तारीफ में दिए बयान के बाद ये कार्रवाई की गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र समाजवादी नेता और मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के पूरे बजट सत्र के लिए सस्‍पेंड कर दिया है। उनके औरंगजेब पर दिए बयान के बाद सूबे की सियासत में बवाल मचा हुआ है। उनके खिलाफ ये कार्रवाई औरंगजेब की तारीफ में दिए बयान के बाद की गई है। चार बार के विधायक को निलंबित करने का प्रस्ताव बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पेश किया। विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को अच्छा प्रशासक बताया था, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। वहीं अब उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है।

डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी थी चेतावनी  

वही अबू आजमी की द्वारा दिए गए औरंगजेब वाले बयान के बाद महाराष्ट्र सियासी भूचाल आ गया था। तो इस बयान के बाद आजमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुए था। वहीं अब उन्‍हें महाराष्‍ट्र विधानसभा के पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया दिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (5 मार्च) को कहा था कि, अबू आजमी का यह बयान महाराष्ट्र की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाता है और इसके लिए उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें निलंबित किया जाएगा।

बयान के बाद मांगी माफी

समाजवादी पार्टी के मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से विधायक अबू आजमी ने मंगलवार (5 मार्च) को औरंगजेब को लेकर दिए गए अपने बयान पर खेद जताया था ओर माफी भी मांगी थी। अबू आजमी ने अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है, जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है।”

औरंगजेब की तारीफ में क्‍या बोले थे अबू आजमी?

बता दें कि, इससे पहले सोमवार (3 मार्च) को सपा नेता अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी। इसके बाद देश में बवाल मच गया। उनकी कई नेता और दल काफी आलोचना की। अबू आजमी ने कहा था, “औरंगजेब को अच्छा प्रशासक बताया था। उन्‍होने कहा था कि, उसके शासन काल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया। औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...