back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण कोरिया सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियम हटाएगा

सियोल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने इस सप्ताह महामारी से पूर्व वाली सामान्य स्थिति में लौटने के लिए प्रमुख सामाजिक दूरी से जुड़े नियमों को हटाने का फैसला किया है। दक्षिण कोरिया के नए कोरोनोवायरस मामले रविवार को 100,000 से नीचे पहुंच पाए गए है। योनहाप समाचार एजेंसी ने कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) का हवाला देते हुए बताया कि देश में 93,001 कोविड -19 मामले सामने आए है, जिनमें विदेशों से आए 18 मामले शामिल हैं। इससे कुल मामला बढ़कर 16,305,752 हो गया है। कोविड -19 से मरने वालों की संख्या 21,092 हो गई है, जो पिछले दिन की तुलना से 203 अधिक है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 913 से घटकर 893 हो गई है। सोमवार से, दक्षिण कोरिया मार्च 2020 में पहली बार प्रतिबंध लागू होने के बाद सामान्य स्थिति में लौटने की दिशा में अपने प्रमुख कदम में, मास्क को छोड़कर, सभी कोविड -19 सामाजिक दूरी से जुड़े नियमों को हटा देगा। रेस्तरां, कैफे और अन्य छोटे व्यवसायों पर से कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया जाएगा, वहीं निजी समारोहों में 10-व्यक्ति के शामिल होने की सीमा को भी हटा दिया जाएगा। केडीसीए ने कहा कि शनिवार की आधी रात तक, 44.53 मिलियन, यानी 52 मिलियन आबादी में से 86.8 प्रतिशत को पूरी तरह से टीका लगाया गया था, और 33 मिलियन या 64.3 प्रतिशत को बूस्टर शॉट मिले थे। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...