back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में पर्यटक घाट, रिवर फ्रंट परियोजनाओं की समीक्षा की

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ में बोगीबील ब्रिज के पास पर्यटक घाट और नदी तट विकास परियोजनाओं का दौरा किया और कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। परियोजनाओं को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत लागू किया जा रहा है और केंद्र व उत्तरपूर्व सीमांत रेलवे द्वारा किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार की समीक्षा पिछले साल 22 नवंबर को केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई समीक्षा का अनुवर्ती है। सोनोवाल ने अधिकारियों और हितधारकों से मुलाकात की और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का आग्रह किया। औपनिवेशिक काल में एक प्रमुख नदी बंदरगाह, डिब्रूगढ़ भारत के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रहा है। डिब्रूगढ़ को देश का एक प्रमुख नदी बंदरगाह बनाने के लिए बोगीबील ब्रिज के आसपास की साइट को विकसित करने की परियोजनाएं महत्वपूर्ण कदम हैं। पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत जलमार्गो के माध्यम से डिब्रूगढ़ की कनेक्टिविटी में सुधार और रोजगार के रास्ते खुलने और क्षेत्र के निवासियों को वैश्विक बाजार पहुंच मिलने की उम्मीद है। –आईएएनएस एसजीके/

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵