back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी हड़ताल के बीच कुछ यूनियन ड्राइवर काम पर लौटे

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को टैक्सी, ऑटो और ओला, उबर के कैब ड्राइवरों की लगातार दूसरे दिन की हड़ताल के बीच कुछ यूनियनों ने हड़ताल वापस लाने का फैसला किया है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को टैक्सी, ऑटो और ओला, उबर के कैब ड्राइवरों के हड़ताल का दूसरा दिन है। खासकर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर लोग खासे परेशान हैं। इस बीच राजधानी परिवहन पंचायत ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। राजधानी परिवहन पंचायत के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हमने हड़ताल वापस ले ली है ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। अगर केंद्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है, तो 20-25 दिनों के बाद वे तैयार रहें, अगर दिल्ली में दूध, पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इसके साथ ही दिल्ली की कई ऑटो और टैक्सी चालक यूनियनों ने भी अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है। हालांकि अभी भी दिल्ली-एनसीआर 80 प्रतिशत ऑटो-टैक्सी हड़ताल पर हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी प्रीपेड ऑटो बूथ भी बंद है। इसके चलते यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ऐप आधारित टैक्सी सेवा ओला और उबर की सेवाएं दिल्ली के कुछ इलाकों में उपलब्ध हैं, लेकिन उन्होंने हड़ताल को देखते हुए किराया काफी बढ़ा दिया है। सीएनजी के दाम में हुई भारी बढ़ोतरी के कारण ऑटो और कैब चालकों के विभिन्न संगठन किराए में संशोधन की मांग कर रहे हैं। ऑटो एयर टैक्सी संघ की मांग है कि सीएनजी की कीमतें कम की जाये, किराए में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के कई संगठन सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी हड़ताल पर हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में करीब 95 हजार ऑटो और 75 हजार से अधिक टैक्सियां पंजीकृत हैं। अधिकतर संगठनों ने हड़ताल की घोषणा है, जबकि सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। दरअसल देश में बीते कई दिनों से पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। आम आदमी पर इस बढ़ती महंगाई का सीधा आसार पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में ओला और उबर के कैब ड्राइवर एसोसिएशन ने टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग को लेकर फिलहाल दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली सरकार ने समयबद्ध तरीके से किराए में संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की है फिर भी संगठन हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आटो-टैक्सी चालकों से हड़ताल न करने की अपील की है। हड़ताल को लेकर गहलोत ने कहा है कि आटो-टैक्सी चालकों की दिक्कतों और मांगों पर विचार करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। यह समिति पूरे मामले पर समग्रता से विचार करेगी। उसकी सिफारिशों के अनुरूप ही कदम उठाए जाएंगे। तब तक आटो-टैक्सी चालकों को दिल्लीवासियों की परेशानी के मद्देनजर हड़ताल जैसे कदम से बचना चाहिए। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...