back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘सिंध भारत का अभिन्न हिस्सा’ राजनाथ के बयान से PAK को लगी मिर्ची, बोला- ये हिंदुत्व के विस्तारवाद की सोच

दिल्ली में सिंधी समाज के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सभ्यतागत रूप से सिंध भारत का अभिन्न हिस्सा है और भविष्य में यह भारत में शामिल हो सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में सिंधी समाज के एक कार्यक्रम के दौरान सिंध को लेकर जो बयान दिया है, उसने पाकिस्तान में ‘कंपकंपी और सनसनी’ पैदा कर दी है। राजनाथ सिंह ने सिंध के साथ भारत के सभ्यतागत जुड़ाव पर जोर देते हुए कहा कि भले ही आज सिंध भौगोलिक रूप से भारत से अलग है, लेकिन भविष्य में यह स्थिति बदल सकती है और सिंध फिर से भारत में शामिल हो सकता है।रक्षा मंत्री के इस बयान ने पाकिस्तान को तिलमिला कर रख दिया है। जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत पर ‘विस्तारवादी हिंदुत्व की सोच’ रखने का आरोप लगाया है।

 ‘भविष्य में भारत में वापस आ सकता है सिंध’

राजनाथ सिंह ने अपने बयान में सिंधी समाज की आकांक्षाओं को स्वर देते हुए कहा कि उनकी पीढ़ी के सिंधी हिन्दुओं ने पाकिस्तान में सिंध के विलय को कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, सिंध हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमारा उसके साथ गहरा सभ्यतागत जुड़ाव है।रक्षा मंत्री ने लाल कृष्ण आडवाणी के कथन को भी याद किया, जिसमें आडवाणी ने लिखा था कि सिंधी हिंदू अभी भी सिंध को भारत से अलग करने को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सिंध के कई मुसलमान भी सिंधु नदी को मक्का के आब-ए-जमजम से कम पवित्र नहीं मानते।

पाकिस्तान ने दिया जवाब, बताया विस्तारवादी हिंदुत्व सोच

राजनाथ सिंह के इस बयान से बौखलाए पाकिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और स्थापित सीमाओं के उल्लंघन से जोड़ दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि, ऐसे बयान विस्तारवादी हिंदुत्व सोच को उजागर करते हैं, जो स्थापित सच्चाइयों को चुनौती देना चाहती है और अंतर्राष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन करती है।पाकिस्तान ने राजनाथ सिंह और अन्य भारतीय नेताओं से गुजारिश की कि वे भड़काऊ बयानबाज़ी से बचें, जिससे इलाके की शांति और स्थिरता को खतरा हो।

 पाकिस्तान ने छेड़ा नॉर्थ ईस्ट और कश्मीर का मसला

अपनी परंपरागत ढर्रे पर आते हुए, पाकिस्तान ने भारत पर पलटवार करने के लिए आंतरिक समस्याओं का मुद्दा उठा दिया।विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार के लिए अपने नागरिकों, खासकर कमजोर अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा पर ध्यान देना बेहतर होगा।

पाकिस्तान ने भारत को अपने नॉर्थ-ईस्ट के लोगों की लगातार शिकायतों को दूर करने की सलाह दी, जो ‘सिस्टमैटिक तरीके से अलग-थलग किए जाने’ का सामना कर रहे हैं।इसके तुरंत बाद पाकिस्तान अपने परंपरागत ढर्रे पर आ गया और जम्मू-कश्मीर की कहानी छेड़ दी।

गौरतलब है कि, सिंधी समाज की पाकिस्तान से गहन नाराजगी ऐतिहासिक और समकालीन दोनों है, जो सिंधुदेश आंदोलन से जुड़ी हुई है, जहाँ वे खुद को आंतरिक उपनिवेशवाद का शिकार मानते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...