back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहत के संकेतः लगातार दस दिनों से कोरोना पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे

-24 घंटे में कोरोना के 1.34 लाख मामले, 2887 लोगों की मौत -इस दौरान देश में 2.11 लाख मरीज स्वस्थ, रिकवरी में सुधार विजयालक्ष्मी नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। देश में पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 34 हजार, 154 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 2 हजार, 887 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 2 लाख,11 हजार, 499 मरीज स्वस्थ हुए है। राहत भरी बात यह है कि देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 10 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर घटकर 6.21 प्रतिशत रही है। गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़ ,84 लाख,41 हजार,986 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3 लाख,37 हजार,987 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 17 लाख,13 हजार,413 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2 करोड़,63 लाख,90 हजार,584 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 02 जून को 21 लाख,59 हजार,873 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 35 करोड़,37 लाख,82 हजार ,648 टेस्ट किए जा चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵