back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महायुति में बगावती सुर, CM शिंदे के मंत्री का विवादित बयान, कहा- ‘Ajit Pawar के बगल में बैठने पर आती है उल्टी

शिवसेना शिंदे गुट के नेता तानाजी सांवत ने NCP प्रमुख Ajit Pawar पर विवादित बयान दिया है। इसे लेकर महायुती में बगावत की आशंका भी जाहिर की जा रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मंत्री तानाजी सावंत ने NCP मुखिया अजित पवार पर विवादित बयान देकर महायुति में बगावत के सुर छेड़ दिए हैं। उन्होंने ये कहा कि ‘वह NCP के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं थे। अभी वह सरकार में रहकर सिर्फ गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह NCP के साथ गठबधंन को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।’

‘अजित पवार के पास बैठने से आती है उल्टी’- तानाजी सावंत

शिंदे गुट के मंत्री तानाजी सावंत एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा- ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी NCP के साथ नहीं गुजारी, हम एक-दूसरे के बगल में बैठते हैं, लेकिन जब हम बाहर निकलते हैं, तो हमें उल्टी आती है।’ उन्होंने आगे कहा- ‘मैं कट्टर शिव सैनिक हूं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी कांग्रेस और एनसीपी के साथ तालमेल नहीं बिठाया। मैं जब से छात्र था, तब से कभी तालमेल नहीं बैठा। लेकिन आज की हकीकत ये है कि अगर मैं आज उनके (NCP) साथ कैबिनेट मीटिंग में भी बैठता हूं, तो बाहर आने के बाद मुझे उल्टी आती है। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।’

अजित पवार गुट से अमोल मिटकरी ने संभाला मोर्चा

पलटवार करते हुए अजित पवार ने कहा कि- ‘स्वास्थ्य मंत्री को अपनी बीमारी का उचित इलाज कराना चाहिए। आमोल मिटकरी ने कहा कि हम नहीं जानते कि उन्हें उल्टी क्यों आती है। अगर उन्हें महायुति में रहते हुए उल्टी आ रही है तो उन्हें इसका कारण एकनाथ शिंदे से जानना चाहिए। एनसीपी प्रवक्ता संजय तटकरे ने भी मोर्चा संभालते हुए कहा कि ‘अजित दादा करा देंगे उल्टी का इलाज।’

इस छींटाकशी के बाद यह चर्चा तेज हो चली है कि महायुति में ऑल इज नॉट वेल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵