back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवराज के तेवर हुए सख्त, सुबह साढ़े छह बजे बुलाई बैठक

भोपाल 19 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों मे सांप्रदायिक सौहाद्र्र पर आ रही आंच के साथ अपराधियों और पेयजल जैसी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर सख्त हैं। गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जबलपुर संभाग और सिवनी के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक की। मुख्यमंत्री चौहान ने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों से कहा कि सामाजिक सौहाद्र्र बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सामाजिक ताने-बाने से छेड़छाड़ करने वालों, समुदायों में दूरियां पैदा करने वालों और अशांति फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। ऐसी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गो-वंश के परिवहन, गौ-वध में लिप्त व्यक्तियों और इससे जुड़े माफिया की पड़ताल कर इनके नेटवर्क को ध्वस्त करें। उन्होंने कहा कि विकास और जन-सेवा से हमें विभिन्न समुदायों में विश्वास पैदा कर सामाजिक समरसता को बनाए रखना है। हमारा प्रयास यह है कि किसी भी कीमत पर समुदायों में दूरियां नहीं बढ़े। मुख्यमंत्री चौहान ने दबंगों और माफियाओं से अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की जानकारी भी प्राप्त की। सिवनी कलेक्टर ने उन्हें बताया कि अब तक 200 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है। यह भूमि प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के लिए सुरक्षित रखी गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने सिवनी जिले में पेयजल की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा जल जीवन मिशन के जारी कार्यों की अद्यतन स्थिति पर जिला कलेक्टर से चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास तथा आवास प्लस के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कहा की पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं में मैदानी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने सिवनी जिले में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत सीताफल की बेहतर ब्रांडिंग और मार्केटिंग करने के निर्देश दिया और कहा कि सिवनी जिले में होने वाला जीरा शंकर चावल मध्य प्रदेश की शान है। जीरा शंकर की देशव्यापी ब्रांडिंग सुनिश्चित की जाए। आईएएनएस एसएनपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...