back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ वाले बयान पर विवाद जारी, अब सांसद शशि थरूर की एंट्री, बोले- भारत को किसी तीसरे…

शशि थरुर हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के भारतीय डेलिगेशन के रुप में विदेशी दौरे पर गए थे। अब उन्होंने राहुल गांधी के नरेंदर-सरेंडर वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाल ही में नरेंदर…सरेंडर वाले बयान पर विवाद शुरु हो गया है। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी लगातार पलटवार कर रही है। दोनों दलों में सियासी बवाल मचा हुआ है। लेकिन सरेंडर वाले बयान पर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एंट्री हो गई है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शशि थरूर से एक पत्रकार ने पूछा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप की कथित मध्यस्थता की कोशिशों का मुद्दा लगातार उठ रहा है। इस महिला पत्रकार ने कहा कि ये एक ऐसा सवाल है जिस पर आपकी पार्टी लगातार सवाल उठा रही हे। आपके नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने सरेंडर कर दिया?

इस सवाल के जवाब में कहा कि हमारे मन में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के प्रति गहरी आस्था है, हम अमेरिका के राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, हम अपने बारे ये कह सकते हैं कि हमने विशेषकर किसी को मध्यस्थता करने के लिए कहा नहीं। हमें इस तनाव के बीच किसी तीसरे पक्ष की जरुरत नहीं पड़ी। 

‘किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है’

ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिका गए भारतीय डेलिगेशन को लीड कर रहे शशि थरूर ने भारत-पाकिस्‍तान के बीच हालिया टकराव के इस मुद्दे पर भारत का रूख स्पष्ट किया। उन्‍होंने कहा कि “जब तक पाकिस्तान आतंकवाद की भाषा का इस्तेमाल करेगा, उसको हम उसी की भाषा में जवाब देना जानते हैं, हम हमारी ताकत की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, और इसके लिए किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है”

क्या था राहुल गांधी का बयान

बता दें कि, राहुल गांधी ने 3 जून को मध्य प्रदेश के भोपाल दौरे के दौरान बीजेपी पर तंज कसा था। उस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि ‘मैं बीजेपी और RSS वालों को अच्छे से जान गया हूं। इनको थोड़ा सा दबाओ तो डर कर भाग जाते हैं।’

राहुल गांधी ने आगे कहा था कि “उधर से ट्रंप ने फोन किया और इशारा किया कि मोदी जी क्या कर रहे हो? नरेंदर, सरेंडर। और ‘जी हुजूर’ कर के मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।” ट्रंप के आगे मोदी जी तुरंत सरेंडर हो गए। 

बीजेपी ने कहा ये सेना का अपमान

राहुल गांधी के इस बयान के बाद विवाद शुरु हो गया है। बीजेपी ने कहा कि राहुल का यह बयान भारतीस सेना का पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को कमजोर करता है। यह भारतीय सेना का अपमान है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम को ‘सरेंडर’ कहकर संबोधित करना, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि ,भारतीय सेना और राष्ट्र के साथ-साथ 140 करोड़ भारतवासियों का भी घोर अपमान है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵