नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बहुत स्पेशल होता है, जिसे वो परफेक्ट तरीके से करने की कोई कमी नही छोड़ती । जिसमें आजकल ब्राइडल मेकअप में ट्रेंड्स बहुत जल्दी बदलते रहते है । लेकिन नेचुरल लुकिंग मेकअप कभी भ आउट ऑफ ट्रेडिंग नही होते है ऐसे में अगर आप भी अपनी शादी के लिए किसी मेकअप आर्टिस्ट को बुक करने की सोच रहीं हैं तो यह आर्टिकल आप के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।आज हम आपको बताऐगें कुछ ऐसी खास बातें जिनका ख्याल रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है।
ी
अगर आप भी ब्राइडल मेकअप में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। जिसका ख्याल रखने से आप दिखेंगी सबसे हटके। आइए जानते है वो खास ध्यान देने वाली बात।
मेकअप के लिए सबसे जरूरी आपकी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज्ड करना जिससे मेकअप में पैच या क्रैक्स नहीं हो । और लॉन्ग लास्टिंग और क्वालिटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी आपके मेकअप में बड़ा रोल अदा करता है। इसलिए ब्राइडल मेकअप से जुड़े कुछ खास टिप्स जिसे फॉलो करने के बाद सभी की नजरें आप पर ही रहने वाली हैं।
मेकअप का बेस है फाउंडेशन
बेहतर कवरेज के लिए मेकअप का बेस है फाउंडेशन, जो आपकी स्किन को सटल लुक देगा। ध्यान रहे कि एसपीएफ वाला फाउंडेशन यूज न करेंक्योंकि दिन गुजरने के साथ कलर बदलता है इससे आपका लुक भी बदल सकता है, जो आपकी ड्रेस के साथ मैच नहीं करेगा।
परफेक्ट होना चाहिए आई मेकअप
आई मेकअप हमेशा परफेक्ट होना चाहिए, इसके लिए आइब्रो को पेंसिल की जगह पाउडर से भरे, अगर जरूरत लगे तो पेंसिल से शार्प करें अगर डुप्लीकेट लैशेस नहीं लगाना चाहती है तो आई लाइनर लगाते समय उसे लैशेस के बीच में हल्का सा लगाएं इससे अपर लैशेस गहरी दिखेंगी। वहीं आई शैडो लगाने के बाद अंडर आई मेकअप टच अप करना न भूलें। दुल्हन की आंखों के नीचे सूनापन नहीं होना चाहिए इसलिए लोअर लैश लाइन पर भी शेड लगाएं। आंखों के इनर कॉर्नर को हाईलाइट करना न भूलें। अगर आप चेहरे से पहले आई मेकअप कर रहे हैं तो आई प्राइमर का भी यूज करें।
त्वचा के मुताबिक हो पाउडर
अगर आपकी ऑयली स्किन है तो त्वचा के मुताबिक ही पाउडर लगाए ड्राई स्किन पर पाउडर की हल्की लेयर ही लगाएं। बता दें, यंगर लुकिंग स्किन पर ज्यादा पाउडर लगता है। और मेच्योर लुकिंग स्किन पर कम पाउडर ।
मेकअप के लिए जरूरी हैं ये टिप्स
मेकअप के लिए सबसे जरुरी टिप्स में ब्लश से पहले टिंट यूज करें ।
ताकि ब्लश पाउडर हल्का भी पड़ जाए तो पता न चले।
लिपस्टिक लगाने से पहले टिंट या लिप लाइनर होठों पर लगाएं।
लिपस्टिक हल्की होने पर भी होठ खाली नहीं दिखेंगे।
गालों के हाई पॉइंट पर हाईलाइट करें ताकि, फोटो में भी अच्छा दिखे।
मेकअप पूरा होने पर फेस मेकअप सेटिंग स्प्रे करना बिलकुल भी न भूलें।
इससे मेकअप देर तक रहता है।
टच अप किट में ब्लॉटिंग पेपर जरुर रखें।
वही मेकअप के साथ अंदरूनी खूबसूरती यानी अच्छे से खाएं, खूब पानी पिए ।
दुल्हन का मेकअप शाइनिंग हो ऐसा जरुरी नही बल्कि, मैट लुक व नेचुरल लुक काफी खूबसूरत दिखता है
प्रैक्टिस भी है जरूरी
शादी से पहले मेकअप की प्रैक्टिस जरूर कर लें, ताकि शादी वाले कोई गड़बड़ न हो। कुछ हफ्तों पहले से ही प्रैक्टिस करने पर आपको पेरफेक्शन मिलेगा। इसलिए आप 5-6 बार भी अच्छे से प्रैक्टिस कर सकती हैं, ऐसे में आपको कोई जज नहीं करेगा। बस मेकअप करते समय अपनी शादी कि ड्रेस, हेयर कलर और सबसे जरूरी, अपनी पर्सनल स्टाइल को जरूर ध्यान में रखें।





