back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शरद पवार के पावर शो से सियासी हलचल तेज-डिनर पार्टी में एक जुट हुए तमाम नेता, डिप्टी CM के पहुंचने पर चर्चा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के प्रमुख शरद पवार ने 10 दिसंबर की रात दिल्ली के 6 जनपथ स्थित आवास पर भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के प्रमुख शरद पवार ने 10 दिसंबर की रात दिल्ली के 6 जनपथ स्थित आवास पर भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया। पवार के 85वें जन्मदिन (12 दिसंबर) से पहले हुए इस आयोजन ने दिल्ली के सियासी माहौल में अचानक हलचल बढ़ा दी है। इस डिनर में राजनीति, उद्योग और संसद तीनों दुनिया के बड़े चेहरे एक साथ नजर आए, जिससे इसे सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक पावर शो माना जा रहा है।

राहुल-प्रियंका की मौजूदगी ने बढ़ाया महत्व

इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत रही कांग्रेस के दिग्गजों की मौजूदगी राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों एक ही मंच पर शरद पवार के साथ दिखाई दिए। मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए इसे विपक्षी एकजुटता और नए समीकरणों का संकेत माना जा रहा है।

अजित पवार पहुंचे तो चर्चा और भी तेज

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह रही कि शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी CM रह चुके अजित पवार भी डिनर में मौजूद रहे, जबकि वे राजनीतिक तौर पर अलग रास्ते पर चल रहे हैं। दोनों का साथ दिखना यह सवाल खड़ा करता है कि क्या महाराष्ट्र की राजनीति में कोई नया मोड़ आने वाला है?

गौतम अदाणी की एंट्री, नई अटकलों का दौर शुरू

डिनर में उद्योगपति गौतम अदाणी भी पहुंचे। पिछले कुछ समय से पवार और अदाणी की मुलाकातें चर्चा में रही हैं। इस बार फिर दोनों का एक साथ दिखना कई राजनीतिक व्यापारिक समीकरणों पर सवाल खड़े कर रहा है। यह डिनर उस वजह से भी खास रहा क्योंकि इसमें सत्ता पक्ष से भी कई नेता पहुंचे बीजेपी नेत्री डी. पुरंदेश्वरी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत राय सभी नेता आराम से बैठकर अनौपचारिक बातचीत करते दिखे जो आज की राजनीतिक गर्मी में दुर्लभ है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी खास तौर पर इस डिनर में शामिल हुए, जिससे यह आयोजन और भी राष्ट्रीय महत्व का बन गया। पवार 60 साल से अधिक समय से भारतीय राजनीति के प्रमुख चेहरे रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले यह भव्य डिनर इस बात का संकेत देता है कि पवार अभी भी भारतीय राजनीति के केंद्र में हैं आने वाले महीनों में कोई बड़ा राजनीतिक मेल-मिलाप देखने को मिल सकता है डिनर ने दिल्ली के सियासी सर्कल में नई हलचल पैदा कर दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...