back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शरद पवार ने चुटकी लेते हुए कहा, फडणवीस को धन्यवाद, मुझे याद है कि मैं 4 बार सीएम रहा था

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज राजनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर तीखा हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अब भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर महसूस करते हैं। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, पवार ने कहा कि अगर फडणवीस अब भी खुद को मुख्यमंत्री मानते हैं तो यह साबित करता है कि दो साल पहले मिली हार से और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में महा विकास अघाड़ी के पदभार ग्रहण करने से वह कितने प्रभावित हैं। 81 वर्षीय पवार ने चुटकी लेते हुए कहा, फिर भी, मैं फडणवीस को बधाई देता हूं, क्योंकि उनकी वजह से मुझे याद आया कि मैं चार बार सीएम रहा। बता दें कि फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि दो साल बाद बीत जाने के बाद भी उन्हें महसूस नहीं होता कि वह राज्य के सीएम नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि लोगों के प्यार की वजह से उन्हें ऐसा नहीं लगता कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं हैं। फडणवीस के इस बयान के बाद सत्तारूढ़ शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस के नेताओं ने चुटकी ली है और तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। नेताओं ने मानसिक समस्याओं के लिए फडणवीस का इलाज कराने की सलाह भी दे डाली। डैमेज कंट्रोल का प्रयास करते हुए बुधवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया कि फडणवीस के बयान का गलत अर्थ निकाला गया। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵