back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरुणाचल हिमस्खलन में फंसे सात जवान मृत मिले: सेना

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में भारत-चीन सीमा पर एक हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हुए सात सैनिकों के शव मिल गए हैं। भारतीय सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया, सभी सात लोगों के शव हिमस्खलन स्थल से बरामद कर लिए गए हैं। दुर्भाग्य से, इसमें शामिल सभी लोगों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, सभी सातों की मौत की पुष्टि हुई है। 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में एक गश्ती दल के सात सैन्यकर्मी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के साथ भारी बर्फबारी हो रही थी। सेना ने कहा, सैनिकों के शवों को आगे की औपचारिकताओं के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सैन्य चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है। सुरक्षा बल ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश आम तौर पर पश्चिम में कामेंग क्षेत्र और शेष अरुणाचल प्रदेश में विभाजित है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित 1,346 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सेना की पूर्वी कमान निगरानी करती है। एलएसी को संभालने के लिए इस कमांड में तीन कोर हैं – 33 कोर (सिक्किम), 4 कोर (कामेंग सेक्टर) और 3 कोर (शेष अरुणाचल प्रदेश)। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...