कुलगाम, 26 अप्रैल (हि.स.)। सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के रहमकान मंजगाम इलाके में सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया ताकि आतंकी दोबारा इसे इस्तेमाल न कर सकें।तलाशी लेने पर सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियारों का एक जखीरा भी मिला है। बाद में सुरक्षाबलों ने इस ठिकाने को तबाह कर दिया कुलगाम जिले के रहमकान मंजगाम इलाके में सुरक्षाबलों को एक आतंकी ठिकाने की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को एक आतंकी ठिकाना मिला जिससे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने की तलाशी लेने पर सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियारों का एक जखीरा भी मिला। सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी रखा है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत




