back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सहारनपुर में मतदान के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा और जागरूकता : डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह

सहारनपुर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान शुरू जारी है। शांतिपूर्ण मतदान हो इसलिए 90 से अधिक कम्पनियों को तैनात किया गया है। पुलिस बदमाशों पर भी कार्रवाई की गई है। हालांकि सहारनपुर जिला उत्तराखंड की सीमा से भी लगता है और उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव है, इसलिए पुलिस प्रशासन ने उत्तराखंड अधिकारियों के साथ बैठक भी की। सहारनपुर रेंज डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया , ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसके लिए हमारी सिविल एडमिनिस्ट्रेशन, डीएम, कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने बहुत सारी एक्टिविटी की है। ज्यादा से ज्यादा मतदताओं को जागरूक किया जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर पैरामिल्रिटी फोर्सेस को तैनात किया गया है। हमारी सिविल पुलिस जो विभिन्न जगहों से आई है। कानून व्यवस्था को कोई प्रभावित न कर सके इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। सवेंदनशील मतदान केंद्रों पर हमने अधिक जवानों को तैनात किया है। 90 से अधिक सुरक्षा कंपनियों को हमने तैनात किया है। उन्होंने आगे बताया, हिस्ट्री शीटरों को भी जिलाबदर किया है, कुछ पर कार्रवाई की है वहीं कुछ को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है। दरअसल सहारनपुर में विधानसभा की 7 सीटें हैं, बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, गंगोह और रामपुर मनिहारन हैं। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल मतदाता की संख्या 25,86,029 है। इनमें पुरुष मतदाता 13,67,045 और महिला मतदाताओं की संख्या 12,18,857 है। सहरानपुर की सात सीटों पर मतदान के लिए 1308 केंद्रों पर 2957 बूथ बनाए गए हैं। 1478 बूथों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। सात पिंक बूथ और 10 माडल बूथ भी बनाए गए हैं। चुनाव में 216 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 22 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। –आईएएनएस एमएसके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵