back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sawan Shivratri 2025: आज सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए जल अर्पित करें, मिलेगा मनचाहा फल

सावन मास की शिवरात्रि, जिसे सावन शिवरात्रि भी कहा जाता है। इस वर्ष शिवरात्रि आज यानि 23 जुलाई को मनाई जा रही है। यह दिन शिवभक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सावन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। आज भक्तगण शिव मंदिरों में उमड़ पड़ते हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। खास तौर पर सावन में कांवड़ जल चढ़ाना अधिक उत्‍तम माना गया है। कांवड़िए इस अवसर पर गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। यदि आप भी आज सावन शिवरात्रि पर शिव पूजन की तैयारी कर रहे हैं, तो जानिए की भोलेनाथ को प्रसन्न कैसे करें। 

ज्योतिषीय दृष्टि से सावन शिवरात्रि का पूरा दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज भक्त किसी भी समय श्रद्धा से जलाभिषेक कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि इन चारों प्रहरों में शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के फूल आदि समर्पित किए जाएं, तो महादेव अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

इस प्रकार करें महादेव को प्रसन्न 

महादेव को प्रसन्न करने के लिए आज सावन की शिवरात्रि के दिन आपको बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। आज के दिन आप महादेव को खोवें के लड्डू अवश्य चढ़ाएं। इसके साथ ही महादेव को भस्म चढ़ाना न भूले भस्म से महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं।और आपको मनचाहा वरदान भी प्रदान करते हैं। 

सावन शिवरात्रि का विशेष प्रहर

सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से चार प्रहरों में की जाती है। प्रत्येक प्रहर का अपना धार्मिक महत्व है और इन विशेष समयों में पूजन करने से शिव भक्तों को विशेष पुण्य और कृपा प्राप्त होती है। प्रथम प्रहर की पूजा 23 जुलाई शाम 7:18 बजे से रात 10:01 बजे तक, द्वितीय प्रहर की पूजा रात 10:01 बजे से 12:45 बजे तक, तृतीया प्रहर की पूजा 24 जुलाई रात 12:45 बजे से तड़के 3:29 बजे तक, चतुर्थ प्रहर की पूजा तड़के 3:29 बजे से सुबह 6:13 बजे तक की जा सकती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Maha Shivaratri 2026: संतान सुख की कामना है? आज महाशिवरात्रि के दिन ये काम करने से पूरी हो सकती है मनोकामना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन दंपतियों...
spot_img

Latest Stories

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵