back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सारदा कांड : अखबार के मालिक व टीएमसी उम्मीदवार विवेक गुप्ता को ईडी का नोटिस

कोलकाता, 18 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चिटफंड मामले की जांच में केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। जोड़ासाँको से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार और हिंदी अखबार सन्मार्ग के मालिक विवेक गुप्ता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है। उन्हें सोमवार को साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि सन्मार्ग प्रकाशन में ही सारदा समूह की मैगजीन का प्रकाशन होता था। चिटफंड कंपनी के मालिक सुदीप्त सेन के साथ विवेक गुप्ता के कारोबारी रिश्ते रहे हैं। दोनों के बीच व्यापारिक समझौते भी हुए थे जिसके कागजात ईडी के पास हैं। इसी बारे में विवेक गुप्ता से पूछताछ होनी है। इसके पहले भी विवेक गुप्ता से सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

गोवा अग्निकांड: बर्च नाइटक्लब के को-ओनर अजय गुप्ता का पहला बयान, कहा- ‘मैं सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर हूं’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गोवा के रोमियो लेन में स्थित नाइटक्लब 'बर्च' के मालिकों में से एक अजय गुप्ता का अग्निकांड के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵