back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के 51वें CJI बने संजीव खन्ना, अपने जन्मदिन के मौके पर पूर्व CJI DY Chandrachud का कार्यकाल खत्म

डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यकाल खत्म होने पर आज जस्टिस संजीव खन्ना ने देश के 51वें CJI के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के 50वें CJI का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जस्टिस संजीव खन्ना ने नए CJI के रूप में शपथ ली। वे देश के 51वें मुख्य न्यायधीश बने हैं। 11 नवंबर को सुबह जस्टिस खन्ना ने शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने शपथ दिलाई। हालांकि यह केवल एक संयोग ही है कि आज कार्यभार ट्रांसफर कर रहे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का जन्मदिन भी है। 

कौन हैं देश के 51वें CJI संजीव खन्ना

भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉर्डन स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वकालत करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया था। वकालत करने के बाद उन्होंने साल 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एडवोकेट के नाते नॉमिनेशन कराया। अपने वकालत के शुरुआती दौर में उन्होंने तीस हजारी कोर्ट मे प्रैक्टिस शुरु की थी जिसके बाद वह दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए। हाईकोर्ट के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और आज वह 51वें CJI के रूप में नियुक्त हुए हैं।

जन्मदिन के मौके पर रिटायर हुए डीवाई चंद्रचूड़

आज देश के 50वें CJI डीवाई चंद्रचूड़ का जन्मदिन (DY Chandrachud Birthday) है और संयोग से आज ही वह आधिकारिक तौर पर रिटायर हो गए हैं। आज से उनकी न्यायिक विरासत को संजीव खन्ना आगे बढ़ाएंगे। अपनी फेयरवेल स्पीच में उन्होंने मौजूद सभी वकीलों से अनजानें में हुई किसी भी गलती को लेकर माफी मांगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आज सोमवार से वे सभी ट्रोलर्स बेरोजगार हो जाएंगे जो दिन रात मुझे ट्रोल किया करते थे। डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने कार्यकाल में राम मंदिर जैसे कई अहम फैसले लिए जिसके बाद उन्हें दूसरे पक्ष ने हमेशा आलोचनात्मक निशाने पर रखा।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵