back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संजय राउत का बड़ा हमला: ‘एकनाथ शिंदे की शिवसेना BJP में होगी विलीन’, PM मोदी से पूछा सवाल

शिवसेना (UBT) गुट के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर एकनाथ शिंदे गुट पर तीखा हमला बोला है, बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुलेट ट्रेन और पार्टी को लेकर तीखे सवाल उठाए।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र के शिवसेना (UBT) राज्‍यसभा सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे गुट पर फिर हमला बोला। संजय राउत ने कहा, “गद्दार केवल हम पर इल्जाम लगाते हैं। और राजेश मोरे कौन हैं, हमें तो पता भी नहीं।” संजय राउत के तेवरों में गुस्सा और चुनौती साफ झलक रही है, जो महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ा रहे हैं।

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रताप सरनाइक और एकनाथ शिंदे की उपलब्धियों पर सवाल उठाते हुए इसे केवल ध्यान भटकाने की चाल बताया। राउत ने स्पष्ट कहा कि ठाणे जाना कोई मुद्दा नहीं, वे तो कल ही ठाणे जाकर लौट चुके हैं।

पार्टी के भीतर सियासी बयानबाजी तेज

संजय राउत ने कहा कि राजन विचारे पहले से ही पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं, और यदि वे नहीं होते तो शिंदे भी नहीं होते। सतीश प्रधान के टिकट मामले पर राउत ने शिंदे पर हमला करते हुए कहा कि “बालासाहेब ठाकरे ने स्वयं उन्हें उम्मीदवार बनाया था।” उन्होंने शिंदे गुट की मानसिकता को बेहद नीच बताते हुए कहा कि अब इस पर चर्चा समाप्त हो चुकी है।

शिंदे गुट धीरे-धीरे बीजेपी में विलय होगा

संजय राउत ने तीखा हमला करते हुए कहा, “हमने कभी बालासाहेब ठाकरे के साथ किसी और का फोटो नहीं लगाया। अरे पीएम मोदी से बड़ा फोटो लगाओ न आनंद दिघे का!” उन्होंने चेतावनी दी कि शिंदे गुट धीरे-धीरे बीजेपी में समाहित हो रहा है, लेकिन धमकियों से वे कभी डरने वाले नहीं हैं।

बुलेट ट्रेन पर बीजेपी से तीखे सवाल

संजय राउत ने बुलेट ट्रेन परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा, “बुलेट ट्रेन बनने दो… लेकिन हमारा विरोध है, क्योंकि हमने इसकी कभी मांग नहीं की थी। दिल्ली से मुंबई क्यों नहीं जोड़ा गया? सिर्फ मुंबई को गुजरात से जोड़ने की इतनी जल्दी क्यों?”

राज्‍य सरकार से पूछा सवाल 

संजय राउत ने मुंबई के ट्रैफिक और आधारभूत सुविधाओं पर राज्य सरकार को घेरते हुए सवाल पूछा, “क्या इस पर कोई जवाब है?” उन्होंने शंभुराज देसाई पर भी हमला करते हुए कहा, “आप गद्दार हैं… आनंद दिघे जैसे सम्मानित नेता के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।” राउत ने बताया कि, दिघे साहेब ने ठाणे को चुना और महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत किया।

कुछ दिनों बाद उद्धव ठाकरे का दौरा 

संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे 4 अक्टूबर को पुणे और मराठवाड़ा का दौरा करेंगे। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की मुलाकातों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “ये सब सिर्फ महाराष्ट्र में तनाव पैदा करने की कोशिशें हैं।”

”विधायक होने के बावजूद इनमें मर्यादा नहीं”

संजय राउत ने बीजेपी नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि, विधायक होने के बावजूद वे मर्यादा नहीं रखते और विधानसभा में मारपीट करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और अपने विचार खुलकर रखेंगे। राउत ने चेतावनी दी कि शिंदे गुट और बीजेपी धीरे-धीरे एक हो रहे हैं, लेकिन शिवसेना (UBT) अपने सिद्धांतों पर अडिग है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...