back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में सियासत फिर गरमाई, संजय राउत का बड़ा दावा, कहा- शिंदे गुट के 35 विधायक जल्‍द टूटने वाले हैं

संजय राउत ने शिंदे गुट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के 35 विधायक टूटने वाले हैं। उनके इस बयान से महाराष्‍ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नगर पंचायत और नगरपालिका चुनावों के बीच संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। संजय राउत ने कहा है कि इन चुनावों में भारी मात्रा में पैसों का इस्तेमाल हो रहा है और इसका सीधा फायदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महायुति सरकार को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान पैसे का खुला खेल चल रहा है, जिसे रोकने के लिए चुनाव आयोग को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। संजय राउत ने यह भी कहा कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट बीजेपी की बनाई हुई इकाई है। उन्होंने पैसे के बल पर राजनीति चलाने को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया। 

संजय राउत का दावा, शिंदे गुट के 35 विधायक छोड़ेंगे साथ

महाराष्ट्र के चुनावी माहौल के बीच महायुति गठबंधन में नई दरारें दिखाई देने लगी हैं। हाल ही में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के इस बयान “हमें 2 दिसंबर तक महायुति को बचाए रखना है” ने यह संकेत दे दिया कि गठबंधन के भीतर सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा। इसी राजनीतिक तनाव के बीच शिवसेना (ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक एकनाथ शिंदे गुट के करीब 35 विधायक जल्द अलग हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रवींद्र चव्हाण को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे भी यही वजह है। 

बीमारी के बाद संजय राउत की जोरदार वापसी

एक महीने तक बीमारी के कारण राजनीति से दूर रहने के बाद संजय राउत आज मीडिया के सामने लौटे। लौटते ही उन्होंने शिंदे गुट और बीजेपी पर कड़ा हमला बोला। संजय राउत ने अपने बयान में दोहराया कि “एकनाथ शिंदे के 35 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं”। इस बयान के बाद अब महाराष्ट्र की सियासी हलचल फिर तेज हो गई है। 

संजय राउत का शिंदे गुट पर हमला

सवालों के जवाब में संजय राउत ने स्पष्ट कहा कि शिंदे की पार्टी को शिवसेना मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की नियुक्ति इसी रणनीति के तहत की गई है। संजय राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे गुट को लगता है कि दिल्ली के कुछ नेता उनके साथ हैं, लेकिन असल में वे किसी के भी नहीं हैं। उन्‍होंने चुनावी प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए। कहा कि कल चुनाव है और मंत्री “1 तारीख को लक्ष्मी दर्शन” का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

महाराष्ट्र में नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों में भारी धनराशि खर्च होने का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि अब एक चुनाव में 10-15 करोड़ रुपये और 5-6 हेलिकॉप्टर तक लग रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इतने पैसे खर्च करके किसके लिए लड़ रहे हो? इस राज्य की चुनावी संस्कृति पूरी तरह नष्ट हो गई है और खर्च की कोई मर्यादा बची नहीं है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵