back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CJI गवई पर जूता फेंकने की कोशिश पर भड़के संजय राउत, बोले – BR गवई कोई मामूली जस्टिस नहीं हैं

चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस मामले में संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी और आमित शाह पर निशाना साधा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर सोमवार को एक वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। न्यायपालिका के इतिहास में यह अपनी तरह की पहली घटना बताई जा रही है, जिसे बेहद गंभीर और निंदनीय माना जा रहा है। इस घटना ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। विपक्ष ने इस घटना के बहाने सत्ताधारी दल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने इस हमले की कोशिश पर कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं, देशभर में संविधान और न्यायपालिका की गरिमा व सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। 

संजय राउत ने घटना को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस घटना को लेकर बीजेपी नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूषण रामकृष्ण गवई कोई साधारण न्यायाधीश नहीं हैं, वे भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं और एक संवैधानिक पद पर हैं। इसके बावजूद अगर कोई सरफिरा उन पर हमला करने की कोशिश करता है, तो यह बेहद गंभीर है।”

मीडिया को दिए एक बयान में संजय राउत ने सवाल उठाया कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह या RSS प्रमुख मोहन भागवत में से किसी ने भी एक शब्द क्यों नहीं कहा। उन्होंने इसे सत्ता में बैठे लोगों की संवेदनशीलता की कमी करार दिया। संजय राउत ने यह भी कहा कि यह हमला केवल किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि हमारे संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर सीधा हमला है। उन्‍होंने कहा कि सत्ता में वही लोग हैं जो संविधान को नहीं मानते और अब उनके चेले ऐसे दुस्साहस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यह घटना न्यायपालिका के लिए खतरे की घंटी है और पूरे देश को इससे सबक लेना चाहिए।

बिहार चुनाव पर बोले संजय राउत

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद संजय राउत ने एक गंभीर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी द्वारा चलाई गई वोट अधिकार यात्रा ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के सामने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। राउत ने आरोप लगाया कि कुछ लोग एक ही घर में 100 वोटर बना रहे हैं, जो लोकतंत्र के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी दी कि मोदी सरकार अब 75 लाख महिलाओं के वोट खरीदने की कोशिश कर सकती है, जो लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए एक खतरनाक संकेत है। उनके अनुसार, सत्ता और चुनावी प्रक्रिया पर नियंत्रण रखने वाले लोग लगातार जनता के अधिकारों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। संजय राउत ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बनाए रखना हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵