back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद’ राज्यसभा में ये क्या बोल गए सपा सांसद, BJP ने की माफी की मांग

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में कुछ ऐसा बोल दिया जिसपर अब विवाद हो रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। औरंगजेब के मुद्दे पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामजी लाल सुमन के बयान का है जो उन्होंने राज्यसभा में दिया है। दरअसल, शनिवार को गृह मंत्रालय के मुद्दे पर सपा सांसद बोल रहे थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसपर बीजेपी आगबबूला हो गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी के सांसद ने राणा सांगा का अपमान किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

”मुसलमान बाबर की औलाद तो तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद”

राज्यसभा में अपने संबोधन में सपा के सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि बीजेपी के लोगों का तकियाकलाम हो गया है कि वो सबको कहते हैं कि इनमें बाबर का DNA है। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को नहीं बल्कि मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है। मै तो ये जानना चाहता हूं कि बाबार को लाया कौन? बाबर को इब्राहिम लोदी के हरान के लिए राणा सांगा लाया था। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम भी गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। बाबर की आलोचना होती है तो राणा सांगा की क्यों नहीं होती?

BJP ने उठाया सवाल

जब मुद्दा बाबर के इर्द गिर्द घूम रहा हो तो सियासत होना तो मानो तय माना जाता है। इस बयान के सामने आते ही बीजेपी की ओर से इसके खिलाफ सुर उठने लगे। बीजेपी नेता संजीव बालियान ने सपा सांसद के सदन की वीडियो क्लिप को शेयर किया। उन्होंने लिखा कि “धिक्कार है- तुष्टिकरण की सभी हदें पार करके सपा नेता “रामजी लाल सुमन” द्वारा संसद में “महान वीर राणा सांगा” को गद्दार कहना हमारे राजपूत समाज और समस्त हिंदू समाज का घोर अपमान है। सपा को ऐसे शर्मनाक कृत्य पर पूरे देश से माफ़ी माँगनी चाहिए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...