back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली से लखीमपुर जा रहे सचिन पायलट मुरादाबाद में हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मचे बवाल के बीच राजस्थान से सचिन पायलट ने भी बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मोर्चा संभाल लिया। हालांकि इस बीच उन्हें मुरादाबाद में हिरासत में ले लिया गया है। सचिन पायलट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुरादाबाद में एक गेस्ट हाउस में हिरासत में लिया है। अधिकारी कह रहे हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश शासन (लखनऊ) से आदेश मिला है कि उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाए। सचिन बुधवार को दिल्ली से प्रियंका गांधी के नजदीकी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ लखीमपुर खीरी सड़क मार्ग से जा रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से रवाना हुए सचिन शाम करीब 9:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ही पहुंच पाए। इससे पहले, लखीमपुर खीरी जा रहे सचिन पायलट के काफिले को दो बार और रोका गया। दोनों नेता दिल्ली से गाजीपुर यूपी गेट बॉर्डर की तरफ से होते हुए आगे बढ़े, लेकिन गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया गया, सिर्फ 4 लोगों को एक गाड़ी में जाने की अनुमति मिली। दरअसल, प्रमोद कृष्णम और सचिन पायलट के काफिले के कारण नेशनल हाईवे-9 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर बॉर्डर पर दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी के प्रस्तावित लखनऊ दौरे में उनके साथ जाने वाले नेताओं की सूची में ऐसे नेताओं के नाम थे, जो अपने-अपने राज्य में सियासी पकड़ को मजबूत करना चाहते हैं, जिसमें भूपेश बघेल के बाद सचिन पायलट आगे रहे। पंजाब में परिवर्तन के बाद लगातार राजस्थान में भी मुख्यमंत्री बदले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों ये भी साफ हो गया कि राजस्थान में फिलहाल ऐसा कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी पहले पंजाब की स्थिति को सामान्य करना चाहती है, उसके बाद राजस्थान पर फोकस किया जा सकता है। लेकिन सचिन, गांधी परिवार से नजदीकी बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। –आईएएनएस पीटीके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...