नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी के RSS को लेकर दिए बयान के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक को ‘कैंसर फैलाने’ वाला बता दिया था। इस टिप्पणी के बाद से ही संघ कार्यकर्ता उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इधर, तुषार गांधी अपने बयान पर अड़े हुए हैं और वहीं, संघ उनसे अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग कर रहा है।
‘देश में संघ परिवार फैला रहा कैंसर’
अंग्रेजी अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक, गांधीवादी गोपीनाथन नायर की प्रतिमा के अनावरण के दौरान केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में जमकर बवाल हुआ। उस दौरान महात्मा गांधी पड़पोते तुषार गांधी के बयान को लेकर संघ के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार, एक कार्यक्रम के दौरान तुषार गांधी ने कहा था, ‘देश की आत्मा कैंसर से ग्रस्त है और संघ परिवार इसे फैला रहा है।’ इसे लेकर केरल में विवाद खड़ा हो गया है।
CPM सरकार पर भी उठे सवाल
वहीं, तुषार अपने बयान पर अड़े है तो संघ कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे है। संघ तुषार से अपने शब्द वापस लेने ओर माफी मांगने की मांग कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने उस दौरान उनकी कार का रास्ता रोका और जमकर नारेबाजी की। इसके जवाब में तुषार भी लगातार ‘गांधी अमर रहें’ जैसे नारे लगाते रहे। इस बवाल के बाद कांग्रेस इकाई ने भी संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरण ने इस मामले में चुप्पी पर राज्य की CPM सरकार पर भी सवाल उठाए हैं।




