back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP बीजेपी में चल रही भीतरी कलह को सुलझाने के लिए RSS की पहल, केशव प्रसाद मौर्य को दी ये सलाह

UP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी में चल रहे भीतरी विवाद को सुलझाने के लिए आरएसएस ने भी पहल की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश बीजेपी में कुछ सही नहीं चल रहा है, यह जगजाहिर है। उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद इसको और भी हवा मिल गई थी। उन्होंने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच तकरार चल रही है। 

कार्यकर्ताओं की नाराजगी को समझने और उसको दूर करने की शुरुआत की

जानकारी के अनुसार उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यकर्ताओं की अनेदखी के कारण योगी आदित्यनाथ से नाराज चल रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश बीजेपी में चल रहे भीतरी विवाद को सुलझाने के लिए आरएसएस ने भी पहल की है। आरएसएस की इस पहल का खुलासा गुरु पूर्ण‍िमा पर आरएसएस के गुरु-दक्ष‍ि‍णा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने के बाद हुआ।

जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस के गुरु-दक्ष‍ि‍णा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की नाराजगी को समझने और उसको दूर करने की शुरुआत की। योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए कहा है। 

जिससे उत्तर प्रदेश बीजेपी कमजोर न पड़ जाए

आरएसएस ने उत्तर प्रदेशबीजेपी के भीतरी विवाद को सुलझाने की पहल इसलिए की है, क्योंकि वे नहीं चाहते हैं कि कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने के मामले का कोई नेता निजी फायदा न उठा पाए। जिससे उत्तर प्रदेश बीजेपी कमजोर न पड़ जाए। आरएसएस के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वह हिंदुत्व के एजेंडे को लागू करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अपनी शिकायतों को सार्वजनिक न करें

यही नहीं आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने भी उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की थी, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने केशव प्रसाद मौर्य को आश्वासन दिया है कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को उच्च स्तर पर रखा जाएगा। आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी ने केशव प्रसाद मौर्य से आग्रह किया है कि वे अपनी शिकायतों को सार्वजनिक न करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...