back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनी लियोन की अनामिका की स्टार कास्ट में शामिल हुए रोमिल के. शर्मा

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। मैडम सर और नजर जैसे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता रोमिल के. शर्मा सनी लियोन अभिनीत वेब सीरीज अनामिका का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। इसमें शहजाद शेख, राहुल देव और समीर सोनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उन्होंने कहा, मैं सीरीज में इतने प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं। मुझे शहजाद शेख के सबसे अच्छे दोस्त के रूप में देखा जाएगा। मेरे किरदार का नाम प्रदीप और यह सकारात्मक भूमिका है। रोमिल इससे पहले वेलकम होम, मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो में भी नजर आ चुके हैं। वह सनी लियोन के साथ काम करने को लेकर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि मुझे सनी लियोन के साथ काम करने का मौका मिला। वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली, विनम्र और जमीन से जुड़ी इंसान हैं। कोई भी उनसे व्यावसायिकता सीख सकता है। मुझे लोकप्रिय निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ काम करने की भी खुशी है। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। आठ-एपिसोड की सीरीज 10 मार्च से एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...