back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJD नेता रोहिणी आचार्य ने आम बजट को लेकर नीतीश पर बोला हमला, कहा- तत्काल अपना समर्थन वापस लें या…

Nirmala Sitharaman: निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए 26000 करोड़ की राशि राज्य में सड़कों को बनाने के लिए देने का भी ऐलान किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 23 जुलाई 2024 को संसद में आम बजट पेश किया। वहीं निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए अपने बजट के माध्यम से कई बड़े ऐलान कर डालें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आम बजट को पेश करते हुए अपने भाषण में कहा कि बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए 26000 करोड़ की राशि राज्य में सड़कों को बनाने के लिए देने का भी ऐलान किया। 

रोहिणी आचार्य ने इस आम बजट को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा

वहीं RJD मुखिया लालू यादव की बेटी और पार्टी नेता रोहिणी आचार्य ने इस आम बजट को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “विशेष – राज्य की बिहार की वाजिब व् बहुप्रतीक्षित मांग बिहार के प्रति दुर्भाव रखने वाली मोदी नीत सरकार के द्वारा ख़ारिज कर दी गयी है, बिहारियों के डीएनए पर सवाल उठाने वालों, खुले मंच से बिहार की बोली लगाने वालों के इस निर्णय का अंदेशा तो था , मगर एक उम्मीद भी थी कि जिन बैसाखियों के दम पर केंद्र की सरकार टिकी है , उनकी मांग के मद्देनजर, दबाब में ही सही इस दफा बिहार के साथ न्याय होगा , मगर हुआ वही जिसका अंदेशा था ” बिहार के हित की अनदेखी करते हुए मांग सिरे से ख़ारिज कर दी गयी “

बिहार के हितों के प्रति अपनी निष्ठा साबित करें

रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा “अगर बिहार के हितों के प्रति तनिक भी नैतिक जिम्मेदारी है, तो अब निर्णय लेने की बारी एनडीए गठबंधन की सरकार में शामिल बिहार के बैसाखियों की है , या तो ठगुआ गठबंधन का हिस्सा बने रह कर , बिहार के साथ वादाखिलाफी करने वाली सरकार को अपना समर्थन देना जारी रख कर एक दफा फिर से खुद को कुर्सी की राजनीति तक ही सीमित होना साबित करें या फिर तत्काल अपना समर्थन वापस लेने के निर्णय के साथ बिहार व् बिहार के हितों के प्रति अपनी निष्ठा साबित करें। “

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵