back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद परिसर में कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका चौधरी, BJP ने की कार्रवाई की मांग कहा – यह संसद का अपमान है

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते के साथ संसद परिसर पहुंचीं। उनके इसी कदम ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते के साथ संसद परिसर पहुंचीं। उनके इसी कदम ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने इसे संसद की मर्यादा के खिलाफ बताया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

BJP सांसद भड़के – यह संसद का अपमान है

डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि संसद देश की नीतियों पर गंभीर चर्चा का मंच है, न कि पालतू जानवरों को घुमाने की जगह। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करना सांसद को मिले विशेषाधिकारों का दुरुपयोग है और लोकतंत्र पर कुठाराघात है। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि अगर वह सांसद और उनके कुछ विशेषाधिकार हैं, तो उनको अमर्यादित आचरण नहीं करना चाहिए.यह सदन सांसदों के लिए है।

रेणुका चौधरी का पलटवार – काटने वाले अंदर बैठे हैं

विवाद बढ़ने के बाद रेणुका चौधरी ने कहा कि उनका कुत्ता किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। उन्होंने तंज करते हुए कहा, “काटने वाली और हैं पार्लियामेंट के अंदर। उन्होंने पूछा कि यदि संसद में कुत्ते के प्रवेश पास का नियम है, तो उसके लिए पास भी बना दिया जाए। रेणुका चौधरी ने विवाद के बीच संसद सत्र की अवधि कम किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों से डर रही है, इसलिए एक महीने के सत्र को घटाकर 15 दिन कर दिया गया।

क्या कहते हैं संसद के नियम?

संसद भवन में सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए पालतू जानवरों का प्रवेश आमतौर पर प्रतिबंधित माना जाता है। इसी आधार पर भाजपा कार्रवाई की मांग कर रही है। इस घटना ने सत्र के पहले दिन ही राजनीति को गरमा दिया है। अब देखना होगा कि लोकसभा या राज्यसभा सचिवालय इस पर क्या कदम उठाता है और क्या इस विवाद का असर सत्र के कामकाज पर भी पड़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...