back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यादाद्री मंदिर के जीर्णोद्धार का काम जल्द पूरा किया जाए : केसीआर

हैदराबाद, 22 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अधिकारियों को यादाद्री मंदिर के जीर्णोद्धार का काम ढाई महीने में पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण करने के लिए सोमवार रात श्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर (जिसे यादाद्री मंदिर भी कहा जाता है) का दौरा किया। उन्होंने मंदिर परिसर में नव स्थापित प्रकाश व्यवस्था का जायजा भी लिया। केसीआर ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया कि भले ही एक बार में लाखों तीर्थयात्री आएं, उनके दर्शन होने चाहिए। वारंगल के दौरे के बाद यादाद्री पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड-19 नियंत्रण में है, इसलिए मंदिर के काम में तेजी आनी चाहिए और सभी काम एक साथ पूरे किए जाने चाहिए। उन्होंने मंदिर रिंग रोड का चक्कर लगाया और कार्यों की जांच की। बाद में, उन्होंने दर्शन किए और वैदिक विद्वानों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर और बाहर के निर्माण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंदिर के अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मुख्य सचिव सोमेश कुमार को रिंग रोड के तहत भूमि का डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) सर्वे करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कतार परिसर, एस्केलेटर, सजावटी ऊंचाई, लैंड स्केलिंग, बीटी रोड, पुष्करिणी, कल्याण कट्टा और कार पाकिर्ंग से संबंधित कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को ढाई महीने के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जहां भी कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं वहां कार्य करने वाली एजेंसियों को बदला जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, यादाद्री मंदिर विकास प्राधिकरण (वाईटीडीए) को कॉटेज के लिए निविदाएं आमंत्रित करनी चाहिए और उन एजेंसियों को काम देना चाहिए जो अद्भुत काम कर सकती हैं। केसीआर की आंध्र प्रदेश में तिरुमाला की तरह यादाद्री को एक मेगा आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार ने 2017 में 1,800 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना शुरू की थी। इसे मई 2018 तक पूरा किया जाना था, लेकिन विभिन्न कारणों से काम में देरी हुई। कोविड महामारी के कारण कार्यों को पूरा करने में और देरी हुई। इस साल की शुरूआत में, मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मई तक काम पूरा करने का निर्देश दिया था, लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण यह समय सीमा भी लंबी हो गई। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵