back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘महाराष्ट्र से होगा PM मोदी का उत्तराधिकारी’ संजय राउत के इस दावे की CM फडणवीस ने निकाली हवा, जानिए क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे को लेकर संजय राउत ने एक बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम राजनीतिक संन्यास लेने जा रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री रविवार को नागपुर के दौरे पर थे। उन्होंने वहां डॉ. आंबेडकर की दीक्षाभूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजिल दी। वह पहला मौका था जब पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार RSS के मुख्यालय पहुंचे थे। अब उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक घमासान देखने को मिल रहा है। संजय राउत ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति से संन्यास लेने जा रहे हैं। पीएम मोदी का अगला उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होगा। हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अगली बार भी लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनेंगे।

संजय राउत के दावे की फडणवीस ने निकाली हवा

संजय राउत ने कहा था कि पीएम अपने राजनीतिक संन्यास की जानकारी देने के लिए RSS के मुख्यालय गए थे। उनका उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होने जा रहा है। राउत के इस दावे को देवेंद्र फडणवीस ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अभी अगले कई सालों तक देश की बागडोर संभालते रहेंगे। 2029 के लोकसभा चुनाव में भी मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी भी कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के संन्यास लेने की किसी भी चर्चा की जानकारी नहीं है।

संजय राउत ने क्या कहा था?

शिवसेना UBT के नेता संजय राउत ने कहा कि ”सितंबर में रिटायरमेंट का एप्लीकेशन लिखने के लिए शायद वो (नरेंद्र मोदी) आरएसएस मुख्यालय गए थे। 10-12 साल में वो कभी आरएसएस मुख्यालय नहीं गए, मोहन भागवत से पीएम मोदी ये बताने के लिए गए हैं कि टाटा-बाय बाय मैं जा रहा हूं।” इसके अलावा उन्होंने दूसरी बात यह भी कही कि RSS देश में परिवर्तन चाहता है और बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी मर्जी का चुनना चाहता है। अब पीएम मोदी का समय खत्म हो गया है। पीएम मोदी जा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा सीट 2026 चुनाव में एक बार फिर चर्चा में है। यह सीट पश्चिम बर्धमान जिले...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵