back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीट पेपर लीक को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश के लिए कहा, मेरे PS से करें पूछताछ, दोषी होने पर कर लें गिरफ्तार

NEET 2024: तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर इस मामले में उनके निजी सचिव(सरकारी) की गलती है तो उसको गिरफ्तार कर लें, इससे उनको कोई दिक्कत नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीट पेपर लीक(NEET Paper Leak) मामले में अपने निजी सचिव प्रीतम कुमार का नाम सामने आने के बाद बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर इस मामले में उनके निजी सचिव(सरकारी) की गलती है तो उसको गिरफ्तार कर लें, इससे उनको कोई दिक्कत नहीं है। 

मेरे निजी सचिव को बुलाकर पूछताछ करें

तेजस्वी यादव ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में अपने निजी सचिव की भूमिका को लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री PA, PS सबको बुलाएं और उनसे पूछताछ कर लें। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि EOU ने उनके निजी सचिव के लिए कुछ भी नहीं कहा है। यह तो सिर्फ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा कह रहे हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम के लिए कहा कि मेरे निजी सचिव को बुलाकर पूछताछ करें। 

मेरा नाम इस धांधली में जोड़ने से कुछ नहीं होगा

तेजस्वी यादव ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में उनका नाम जोड़ने को लेकर कहा कि किंगपिन(इस मामले के कर्ता धर्ता) को बचाने के लिए मामले को डाइवर्ट किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले के आरोपी की फोटो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सामने आयी है। इस पर क्या बोलेंगे, बुला लें मेरे निजी सचिव को, अगर वह इस मामले में दोषी हैं तो उसे गिरफ्तार कर लें। इससे हमें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन मेरा नाम इस धांधली में जोड़ने से कुछ नहीं होगा। इस मामले का मुख्य आरोपी अमित आनंद है उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

निजी सचिव ने ही आरोपियों के लिए सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया

बताना चाहेंगे कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने 20 जून 2024 को नीट पेपर लीक मामले में कहा था कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने ही आरोपियों के लिए सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया था। विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के निजी सचिव पर आरोप लगाया था कि उसने अपने रुतबे का गलत प्रयोग करते हुए गेस्ट हाउस के कर्मचारी पर दवाब बनाकर आरोपियों के लिए कमरा बुक करवाया था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵