back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले तो सपा में विलय को तैयार- शिवपाल

लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी (सपा) में सम्मानजनक स्वागत होता है तो वह अपनी पार्टी का सपा में विलय करने के लिए तैयार हैं। शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार रात अलीगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि अगर सपा उन्हें पार्टी में शामिल करना चाहती है तो वह चाहते हैं कि न केवल खुद उन्हें, बल्कि उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी वही सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे सपा में थे तो पार्टी जमीन पर काम करती थी, जबकि मौजूदा परि²श्य में नेता कार्यालय में काम करते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं, जिन्होंने सपा से अलग होकर अपनी पार्टी की स्थापना कर ली। अखिलेश यादव ने कहा कि उनका शिवपाल सिंह यादव से कोई विवाद नहीं है और उन्हें पार्टी में सम्मानजनक स्थान मिलेगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है और महंगाई ने उनके जीवन को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा, केवल परियोजना के नाम बदलकर विकास का आश्वासन नहीं दिया जा सकता है, लेकिन भाजपा केवल ऐसा ही कर रही है। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उनका सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा निराधार है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भारत भुखमरी सूचकांक में बांग्लादेश, श्रीलंका और यहां तक कि पाकिस्तान से भी पीछे है। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...