back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रंगासामी पुडुचेरी कैबिनेट को अंतिम रूप देने से पहले आध्यात्मिक सलाह लेंगे

पुडुचेरी, 5 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के अध्यक्ष और तीसरी बार केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बनने जा रहे एन. रंगासामी शपथ ग्रहण से पहले तमिलनाडु के सलेम में अपने आध्यात्मिक गुरु, अप्पा पथियाम स्वामीगल की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। रंगासामी राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर रहे हैं। वह पहले भी बतौर मुख्यमंत्री अपने आध्यात्मिक गुरु की समाधि पर चुपचाप बैठकर ध्यान लगाते रहे हैं और गुरु से प्राप्त अंतज्र्ञान के अनुसार कार्य करते रहे हैं। रंगासामी इस बार भी गुरु की सलाह लेकर उसका पालन करेंगे। चुनाव में जीत मिलने के बाद वह सलेम के गोरमीमेडु स्थित अपने गुरु के मंदिर में गए थे। उन्होंने स्वयं प्रसाद बनाया और मंदिर में पूजा की। यह मंदिर रंगासामी ने ही बनवाया था। एआईएनआरसी के नेता और पूर्व मंत्री पी. राजावेलू जो पहले कैबिनेट में रह चुके हैं, उन्होंने आईएएनएस से कहा, एनआर अप्पा पैथियाम स्वामीगल से प्रार्थना करने के बाद ही अपने जीवन के सभी महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं और उन्हें वहां से जो अंतज्र्ञान प्राप्त होता है, उसी के अनुसार कार्य करते हैं। कैबिनेट के गठन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और एनआर एक अनुभवी राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वही अच्छी तरह जानते हैं कि अपनी टीम में किन लोगों को लेना चाहते हैं। हम तो यही चाहते हैं कि बहुत अच्छी टीम हो, जो पुडुचेरी के लोगों के विकास के लिए काम करे। भाजपा, जो नई सरकार में कनिष्ठ साझीदार है, अपने नेता नमस्सिवायम को उपमुख्यमंत्री पद दिलाने के लिए जोर आजमा रही है। वह नारायणसामी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। भाजपा कैबिनेट के आकार को 6 से बढ़ाकर 7 करवाने की भी कोशिश कर रही है और सरकार के शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय से कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। भाजपा मंत्रिमंडल में बराबर की हिस्सेदारी चाहती है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...