back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल पहुंचे राकेश टिकैत बोले- भाजपा नहीं जीतनी चाहिए

कोलकाता, 13 मार्च (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को बंगाल पहुंचते ही भाजपा पर निशाना साधा है। यहां कोलकाता में वाममोर्चा किसान संगठनों की ओर से आयोजित हुई किसान महापंचायत के दौरान मीडिया से मुखातिब टिकैत ने लोगों से आह्वान किया कि बंगाल में किसी भी तरह से भारतीय जनता पार्टी नहीं जीतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह और किसानों के अन्य प्रतिनिधिमंडल बंगाल में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए आया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के किसानों की दशा पूरे देश की तुलना में सबसे बुरी है। उनके इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बयान दिया है, क्योंकि अमूमन सीएम ममता बनर्जी दावा करती रही है कि बंगाल के किसान बाकी देश की तुलना में अधिक खुशहाल और समृद्ध हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसी कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी। बंगाल में आकर राजनीतिक तौर पर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर उठ रहे सवालों के बारे में पूछे जाने पर टिकैत ने कहा कि फिलहाल बंगाल में चुनाव हैं। केंद्र की पूरी सरकार यहां चुनाव प्रचार के लिए डेरा डाल कर बैठी है, इसलिए हम भी यहां आ गए हैं। सरकार किसानों के साथ बातचीत नहीं कर रही है। हम चाहते हैं कि हमारे साथ बात हो। तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि लोग भाजपा को वोट ना करें, बाकी किसी को भी वोट दें, कोई दिक्कत नहीं। उल्लेखनीय है कि कोलकाता के बाद नंदीग्राम और आसनसोल में भी इसी तरह की किसान पंचायत होगी। कोलकाता के बाद टिकैत नंदीग्राम पहुंच गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵