back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेठी के राजेश मसाला ने रच दिया इतिहास, बेटे की शादी में 101 गरीब बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाई

अमेठी के प्रसिद्ध उद्योगपति और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, जिन्हें लोग राजेश मसाला के नाम से जानते हैं, ने समाजसेवा की अनोखी मिसाल पेश की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेठी के प्रसिद्ध उद्योगपति और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, जिन्हें लोग ‘राजेश मसाला’ के नाम से जानते हैं, ने समाजसेवा की अनोखी मिसाल पेश की है। अपने बेटे की शादी के मौके पर उन्होंने 101 निर्धन लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक मदद दी।

हर बेटी को मिली 1 लाख 51 हजार रुपये की सहायता

रेसेप्शन पार्टी में 101 बेटियों को 1 लाख 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। 51 हजार रुपये शादी के खर्चों के लिए 1 लाख रुपये गृहस्थी बसाने के लिए राजेश अग्रहरि ने कहा, “अब मेरी अपनी दो बेटियों के साथ 101 नई बेटियां और जुड़ गई हैं। इनके जीवन की जिम्मेदारी मेरी है।

कुल 1 करोड़ 52 लाख 51 हजार रुपये की मदद

यह आर्थिक सहयोग सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं रहा। राजेश अग्रहरि ने भरोसा दिया कि वे इन बेटियों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे। उन्होंने कहा, “ऊपर वाले ने सक्षम बनाया है, इसलिए गरीब और असहाय लोगों की मदद करना मेरा कर्तव्य है।

अमेठी से बाहर की बेटियां भी बनीं लाभार्थी

इस कार्यक्रम में अमेठी ही नहीं, आसपास के जिलों की भी बेटियां शामिल थीं, जिनके परिवार बेहद आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। बड़े नेताओं और उद्योगपतियों की मौजूदगी में सम्मानित हुआ प्रयास रिसेप्शन में कई मंत्री, उद्योगपति और समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा व नरेंद्र कश्यप पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह और अयोध्या धाम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी प्रमुख रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और कहा कि यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...