back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan Budget: 150 यूनिट तक मुफ्त मिलेगी बिजली, 425 करोड़ में घर-घर पहुंचेगा पानी कनेक्शन

राजस्थान का बजट 19 फरवरी को पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने ग्रामीण इलाकों में विकास के लिए बड़े ऐलान किए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार का साल 2025-26 का बजट आ चुका है। राज्य की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 19 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया। दिया कुमारी ने घोषणा की कि राज्य में अब 150 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी, इससे पहले 100 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जा रही थी। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में 50 हजार कृषि कनेक्शन और 5 लाख घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे।

6000 करोड़ की लागत से बनाई जाएंगी 21000 KM सड़कें

दिया कुमारी ने ऐलान किया कि राजस्थान में 6000 करोड़ की लागत से 21 हजार किलोमीटर नॉन पैचेबल सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि सड़क निर्माण के पहले फेज़ में हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण किए जाएंगे। वहीं, रेगस्तानी इलाकों में यह राशि 15-15 करोड़ की होगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि राज्य के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के लिए 500 रोडवेज़ बसें शुरू की जाएंगी। वहीं, शहरी क्षेत्रों में 500 सिटी बसें शुरू की जाएंगी।

दिया कुमारी ने ऐलान किया, ‘इन सड़कों के निर्माण से न केवल यातायात सुदृढ़ होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और राज्य के दूरदराज़ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी साथ ही राम जल सेतु लिंक परियोजना न केवल राजस्थान के किसानों के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि पूरे राज्य में जल आपूर्ति के नेटवर्क को मजबूत करने में मदद करेगी।’

चिकित्सा क्षेत्र के लिए घोषणाएं

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि राज्य में 750 डॉक्टर और 1500 पैरामेडिक स्टाफ के नए पद बनाए जाएंगे। उन्होंने 50 करोड़ की लागत से फिट राजस्थान अभियान शुरू करने का ऐलान किया। वहीं, उन्होंने ऐलान किया कि राज्य के 20 ट्रॉमा सेंटरों को अपग्रेड किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने आयुष्मान आरोग्य MAA कोष के गठन का ऐलान किया। यह कोश 3500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इससे आम लोगों को निशुल्क इलाज और दवाई मुहैया कराई जाएगी।

धरोहरों को किया जाएगा संरक्षित

दिया कुमारी ने ऐलान किया कि राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने और उनका विकास करने के लिए सरकार मंदिरों के उन्नयन के लिए 1-1 करोड़ रुये खर्च करेगी। वहीं, देवस्थान विभाग के अंतर्गत आने वाले राजस्थान के बाहर के मंदिरों भी 60 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 975 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इस राशि से वृक्षारोपण, चेक डैम निर्माण समेत संरक्षण के लिए कई काम करवाए जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP सरकार का बजट ‘छोरा’, गहलोत सरकार का बजट ‘छोरी’ राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में BJP विधायक के बिगड़े बोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में सत्ताधारी दल बीजेपी के विधायक बहादुर सिंह कोली के बयान ने राजनीतिक गलियारों में तूफ़ान...
spot_img

Latest Stories

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...