नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब वे सभी छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, अपना रिजल्ट ऑनलाइन, SMS या DigiLocker के जरिए देख सकते हैं।
कितने छात्र पास हुए?
इस साल 10वीं क्लास में 93.6% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। करीब 11 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 10वीं में कुल 10,96,085 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
ऑनलाइन रिजल्ट ऐसे देखें:
RBSE की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
“Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
SMS से रिजल्ट ऐसे देखें
अगर वेबसाइट स्लो हो या इंटरनेट न हो तो आप SMS से भी रिजल्ट पा सकते हैं:
अपने मोबाइल पर नया SMS लिखें
RAJ10 <स्पेस> रोल नंबर
इस तरह से रोल नंबर लिखें RAJ10 1234567
इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा।
DigiLocker से ऐसे पाएं मार्कशीट:
अगर आपने DigiLocker अकाउंट बनाया है तो वहां से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है:
DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।
लॉग इन करें।
“Education” सेक्शन में जाकर “Rajasthan Board” चुनें।
“Class 10 Result/Certificate” पर क्लिक करें।
रोल नंबर डालें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
RBSE 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है।
जो छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे ऑनलाइन वेबसाइट, SMS या DigiLocker के जरिए बहुत आसानी से देख सकते हैं।




