back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, रोल नंबर डालकर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 2025 की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आइए जानिए आप कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 2025 की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा देने वाले छात्र अब jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jac.nic.in वेबसाइट्स पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SMS से ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

मोबाइल के SMS टैब में जाएं

टाइप करें – RESULT JAC10 रोल कोड रोल नंबर

इसे भेज दें 56263 नंबर पर

कुछ ही मिनटों में आपके नंबर पर रिजल्ट आ जाएगा

ऑनलाइन ऐसे करें रिजल्ट चेक

JAC की वेबसाइट jacresults.com पर जाएं

“Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें

अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें

सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं

चाहें तो PDF डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं

JAC 10वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी सॉफ्ट कॉपी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजीलॉकर (DigiLocker) से डाउनलोड करने के लिए:

www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें

नए यूजर हैं तो आधार नंबर और मोबाइल से रजिस्टर करें, नहीं तो लॉगिन करें

‘Issued Documents’ या ‘Get Documents’ पर क्लिक करें

‘Jharkhand Academic Council’ सर्च करके सेलेक्ट करें

रोल नंबर, रोल कोड और मांगी गई जानकारी भरें

मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी – PDF में डाउनलोड करें या डिजीलॉकर में सेव करें

ओरिजिनल मार्कशीट कब और कैसे मिलेगी?

JAC बोर्ड परीक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों में छात्रों को उनके स्कूल से मिल जाएगी। रिजल्ट के 1-2 हफ्ते बाद स्कूल में मार्कशीट पहुंच जाती है छात्र अपने ID कार्ड या डॉक्यूमेंट लेकर स्कूल जाएं स्कूल से रिसीविंग साइन करके मार्कशीट ले सकते हैं अपना नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और अंक ध्यान से जांचें कोई गलती हो तो स्कूल के प्रिंसिपल या टीचर से तुरंत संपर्क करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं या P.hd के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो वह अपने छात्र जीवन...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵